कोरबा। नेशनल सेफ्टी मंथ (National Safety Month) के उपलक्ष्य में, LIPL सेफ्टी टीम (बालको साइट) ने आज कोरबा स्थित बिलासा ब्लड बैंक में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। इस वर्ष की थीम “Engage, Educate and Empower people to Enhance Safety” को चरितार्थ करते हुए, सेफ्टी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
शिविर में सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक चले इस अभियान में कुल 45 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल रक्त एकत्रित करना ही नहीं, बल्कि लोगों को Engage (जोड़ना), रक्तदान के महत्व के प्रति Educate (शिक्षित करना) और समाज को जीवन बचाने के लिए Empower (सशक्त बनाना) है।

महात्मा गांधी के विचार— “खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप दूसरों की सेवा में खुद को खो दें” को आधार मानकर LIPL सेफ्टी टीम ने इस आयोजन को एक मिशन के रूप में सफल बनाया। बिलासा ब्लड बैंक की टीम ने LIPL (बालको साइट) के इस प्रयास की सराहना की और सभी डोनर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।






