Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: UPDATE: करंट लगाने, मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,2 फरार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

UPDATE: करंट लगाने, मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,2 फरार

Admin
Last updated: 19/04/2025 6:41 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा। सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा एक संगीन आपराधिक मामले में तत्परता दिखाते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर न केवल अमानवीय रूप से मारपीट की, बल्कि जातिसूचक गालियाँ भी दीं। पीड़ितों को करंट, प्लास और प्लास्टिक पाइप से प्रताड़ित किया गया था। यह घटना कोरबा के खपराभट्ठा, कांशीनगर क्षेत्र में घटित हुई थी।

- Advertisement -

    घटना का विवरण:

    - Advertisement -

      प्रार्थी अभिषेक भांबी (उम्र 19 वर्ष, निवासी: कानिया, गुलाबपुरा, राजस्थान) द्वारा थाना गुलाबपुर (राजस्थान) में दी गई शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया। चूंकि घटना स्थल कोरबा (छत्तीसगढ़) का था, अतः मामला थाना सिविल लाइन कोरबा को स्थानांतरित कर विवेचना में लिया गया।

      वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना एवं सायबर सेल कोरबा के द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई।

      गिरफ्तार आरोपी:

      1. छोटू लाल गुर्जर (उम्र 32 वर्ष) – निवासी: खपराभट्ठा, स्थायी पता: भेरुखेड़ा, शंभुगढ़, जिला भीलवाड़ा
      2. मुकेश शर्मा (उम्र 31 वर्ष) – निवासी: तेजिया खेड़ी, थाना रायपुर, जिला भीलवाड़ा
      3. देवीलाल (उम्र 24 वर्ष) – निवासी: आदर्श नगर, कुसमुंडा, जिला कोरबा
      4. मुकेश गुर्जर उर्फ कालू (उम्र 21 वर्ष) – निवासी: खपराभट्ठा, स्थायी पता: मोटरास माताजी खेड़, थाना बदनोर, जिला भीलवाड़ा
      5. एक अपचारी बालक – निवासी: कानिया, थाना गुलाबपुर, जिला भीलवाड़ा

      फरार आरोपी:-

      केशु केसरी, सोहन

      प्रमुख घटनाक्रम:

      दिनांक 13 अप्रैल 2025 को आरोपी छोटू लाल को अपने दो कर्मचारियों – विनोद और अभिषेक भांबी पर पैसे चोरी करने का संदेह हुआ। इसके बाद, दिनांक 14 अप्रैल की रात को आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंद कर गालियाँ दीं, करंट लगाया, प्लास्टिक पाइप एवं अन्य साधनों से गंभीर मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई एवं पैसे ऐंठे गए।

      पुलिस ने आरोपियों के पास से मारपीट में प्रयुक्त सामान – प्लास, प्लास्टिक पाइप, बैटरी एवं वायर – जब्त किया है। इसके साथ ही नकद ₹20,000 भी बरामद किए गए।

      विधिक कार्यवाही:

      आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन, कोरबा में अपराध क्रमांक 213/2025 धारा 127(2), 115(2), 308(2) बीएनएस, 3(2), 3(6) एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 191(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया।

      कोरबा पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

      उपरोक्त कार्यवाही में थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सउनि दुर्गेश राठौर, आरक्षक संदीप भगत, जितेन सोनी, योगेश राजपूत, शेख सहेबान, साइबर सेल कोरबा की टीम से उप निरीक्षक अजय सोनवानी, प्र.आर. गुना राम सिन्हा, एवं आलोक टोप्पो की मुख्य भूमिका रही।

      KORBA:मजदूर युवकों से क्रूरता,करंट छुआने का वीडियो वायरल
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA:रामनारायण सांसद प्रतिनिधि नियुक्त, दीपक जैन की भी नियुक्ति
              Next Article चेक बाउंस:भवानी शंकर को 6 माह सश्रम कैद,5 लाख का अर्थदण्ड
              विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रद्धा महिला मंडल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
              07/06/2026
              KORBA:शुरू होने से पहले हाईकोर्ट पहुंचा नाला निर्माण,कूलिंग टावर से ढेंगुरनाला तक बनना है
              07/06/2026
              KORBA:निगम में सम्मान-अपमान पर राजनीति..! टारगेट और मोहरा कौन…?
              07/06/2026
              KORBA UPDATE:घटना का वीडियो आया सामने,हमलावरों की धरपकड़ शुरू,कुछ हिरासत में
              07/06/2026
              KORBA BREAK: ASI के बेटे को कुचला,पत्रकार पर पिस्टल ताना,फायरिंग की,अधमरा होते तक मारा,मरा समझकर लूटे और छोड़ भागे
              07/06/2026
              BALCO’s Community Development Endeavours Commendable: Minister Lakhan Lal Dewangan
              06/06/2026
              बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन
              06/06/2026
              शोक: भाजपा नेता नवीन अरोरा को मातृ शोक,कल अंत्येष्टि
              06/06/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?