Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ट्रांसजेंडर ‘उर्वी’ सुपर मॉडल ऑफ छत्तीसगढ़,दिव्यांग सीता और संदीप भी विजेता
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

ट्रांसजेंडर ‘उर्वी’ सुपर मॉडल ऑफ छत्तीसगढ़,दिव्यांग सीता और संदीप भी विजेता

Admin
Last updated: 17/02/2024 9:22 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

0 मिस कैटेगरी में ग्रेसी, मिसेज में दीपिका, टीनएज इशिका कुर्रे ने विनर का खिताब जीता

- Advertisement -

    कोरबा। जागृति फाउडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को टीपी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय ब्यूटी कॉन्टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में मिस, मिसेज, मिस्टर एवं किड्स सुपर मॉडल ऑफ छत्तीसगढ प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
    जागृति फाउंडेशन की डायरेक्टर अंजू कुर्रे ने बताया कि यह आयोजन विशेष रुप से थर्ड जेंडर और दिव्यांगजनों को आगे बढ़ाने के लिए किया गया था, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।

    - Advertisement -

      इस कार्यक्रम में मुख्य सेलिब्रिटी के रूप में मिस इंडिया इंटरनेशनल एवं बॉलीवुड अभिनेत्री जोया अफरोज और विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय उपस्थित रहीं। इनके अलावा छत्तीसगढी फिल्मों के पितामह कहे जाने वाले मोहन सुन्दरानी, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री मोना सेन, ट्रांसजेंडर के प्रदेश अध्यक्ष विजय अरोडा और कोरबा जिला अध्यक्ष व कांग्रेस महामंत्री मालती किन्नर विशेष रूप से मौजूद रहे। स्पेशल गेस्ट के रूप में ट्रांस प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट नीरा प्रधान उपस्थित रहीं।

      इस दौरान मेकअप सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमे मेकअप आर्टिस्ट पार्वती रात्रे ने अपने मॉडल का मेकअप किया। मुंबई से बॉलीवुड सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मो. सलीम अंसारी छत्तीसगढ हेयर गुरु राज श्रीवास और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट अनुराधा दुबे भी उपस्थित रहीं।
      इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने रैंप वॉक करके अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

      अंत में मिस कैटेगरी में सुपर मॉडल ऑफ छत्तीसगढ़ का खिताब ग्रेसी पाटिल ने जीता। फर्स्ट रनर अप दिशा व सेकंड रनर अप श्रुति ने जीता । मिसेज कैटेगरी में प्रथम स्थान दीपिका राठौर एवं द्वितीय स्थान अमृता उरांव ने प्राप्त किया। ट्रांसजेंडर कैटेगरी में सुपर मॉडल ऑफ छत्तीसगढ का खिताब उर्वी उर्फ साहिल ने हासिल किया । इसमें फर्स्ट रनर अप रानू और द्वितीय रनर अप दिशा रहीं। टीनएज कैटेगरी में इशिका कुर्रे ने विनर का खिताब जीता।

      वहीं दिव्यांग कैटेगरी में प्रथम स्थान सीता मांगले ने प्राप्त किया व पुरुष वर्ग में संदीप कुमार विजेता रहे । इस आयोजन में बतौर जूरी मिस इंडिया खादी की विनर मिताली यदुवंशी, दिवा क्वीन आफ छत्तीसगढ किरण साहू, यशु सोनी, शिवानी तिवारी और लाडो दुआ उपस्थित रहीं।
      इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऑर्गेनाइजर अंजू कुर्रे, अश्वनी अनंत, को-ऑर्गेनाइजर धन कुमारी गर्ग, दीपक साहू, गौरव गर्ग, चेतना आनंद, नाजनीन बानो, अमृता दास, जानकी साहू, ज्योति शर्मा, शिवम सांडे, वैभव गर्ग, मीनाक्षी श्रीवास समेत टीम के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article BREAK:कोतवाली TI होंगे नितिन,अभिनव बालको भेजे गए
                Next Article कबड्डी:कोरबा पश्चिम पुनः विजेता,बिलासपुर उपविजेता
                KORBA:पहले दिन स्कूल बना अखाड़ा,विवादित प्राचार्य शराफ व व्याख्याता भिड़े,दोनों को हटाना जरूरी
                16/06/2026
                KORBA:सिर में 15 टांके,फिर भी धारा जमानती,मांगा न्याय
                16/06/2026
                अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
                16/06/2026
                KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                16/06/2026
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?