कोरबा। हाथियों की चिंघाड़ से गूंज रहा जंगल, 4 दर्जन हाथियों का नजर आया विहंगम दृश्य। नर और मादा हाथी के साथ बच्चे भी मौजूद हैं। इतनी संख्या में हाथियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। यह दृश्य है कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के ग्राम बड़काबहरा का।
गांव के पास जंगल/खेत में 48 हाथी एक साथ दिखे तो हाथियों को देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। शोर मचाकर इन्हें खदेड़ने की कोशिश भी करते नजर आए।