Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: VIDEO:विद्युत विभाग समाधान कम,परेशान ज्यादा करता है,लोक अदालत में उमड़ी भीड़ में दिखी नाराजगी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

VIDEO:विद्युत विभाग समाधान कम,परेशान ज्यादा करता है,लोक अदालत में उमड़ी भीड़ में दिखी नाराजगी

Admin
Last updated: 14/12/2024 6:55 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

0 विद्युत विभाग और अधिकारियों के प्रति बढ़ती नाराजगी

- Advertisement -

      कोरबा। शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए और आपसी सुलहनामा से प्रकरणों का निराकरण के लिए लोगों को नोटिस देकर बुलाया गया था। इसमें सबसे अधिक भीड़ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग के स्टॉल में देखने को मिली। यहां पहुंचे विद्युत विभाग की समस्या से ग्रस्त लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि घरों में बिजली मीटर की रीडिंग करने रीडर नहीं आते, उसके बाद कई महीने का मनमाना बिल पकड़ा देते हैं, जिसको भुगतान करने में उपभोक्ता सक्षम नहीं रहता। बकाया बिल राशि पर ब्याज बढ़ता जाता है और उपभोक्ता खासकर मध्यम और निम्न वर्ग का उपभोक्ता बकाया बिल के बोझ तले इतना दबता चला जाता है कि फिर जल्दी उबर नहीं पता। बिल सेटलमेंट के नाम पर ठगी और आर्थिक शोषण का शिकार भी होता आया है। इन समस्याओं का निराकरण करने की बजाय कनेक्शन विच्छेद पर जोर देकर कनेक्शन काट दिया जाता है और इनके रवैये से त्रस्त व्यक्ति कनेक्शन जोड़कर काम चलाता है तो अपराधी बन जाता है,राहत के बदले सीधे नोटिस दिया जाता है। सरकार को बकाया बिलों के मामलों में राहत देने के साथ अधिकारियों पर भी जिम्मेदारी तय करने की आवश्यकता है जिनके कारण ऐसे विवादास्पद हालात निर्मित होते हैं।
      आज लोक अदालत के स्टॉल में भी विद्युत अधिकारियों के द्वारा समस्या का निदान नहीं किया गया। नोटिस प्राप्त लोगों को समाधान के नाम पर एक दिन पहले विद्युत दफ्तर आकर साहब से मिलने को बोला गया और लोक अदालत में समाधान नहीं के पर सम्बन्धित लोगों को फिर से विद्युत विभाग के ऑफिस में बुलाया जा रहा है, जिससे इन लोगों में विद्युत अधिकारियों के रवैये से आक्रोश देखा जा रहा है।

      - Advertisement -

      0 वर्षों पुराने मामले अनिराकृत,दूसरों का बकाया दूसरे के मत्थे

      यहां ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिनमें दूसरे के बकाया राशि को दूसरे से भुगतान करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। विभागीय सहित अनेक कॉलोनी में रहने वाले कई लोग कालान्तर में निवास छोड़कर जा चुके हैं। इनके निवास रहने के दौरान जो भी विद्युत का समस्या रही है, उसका निराकरण एक तो नहीं किया गया और दूसरा नियमित रूप से बिल प्रदान नहीं करने के कारण बिल के इंतजार में बकाया राशि बढ़ती गई। अब किसी शख्स जिसने उस घर को छोड़ दिया या वहां से चला गया, तो आने वाले दूसरे परिवार पर पुराने राशि के बकाया बिल को भुगतान करने के लिए दबाव डाले जाने के भी मामले सामने आए हैं। दूसरे के नाम पर जारी मीटर/खराब मीटर और अनिराकृत मामलों की राशि का भुगतान दूसरा क्यों कर करे? इन मामलों का निराकरण कैसे होगा? ऐसे अनेक कारण हैं जिनके कारण अनिराकृत मामलों की संख्या बढ़ती गई है। इसके अलावा सरकारी योजनाओं में विद्युतीकरण के लिए मीटर लगाने का काम बिजली विभाग ने किया है। आंख बंद कर मीटर लगा दिए गए लेकिन बिजली की सप्लाई नहीं हुई। मीटर लगाने के बाद उसका जो वैधानिक शुल्क है उसका भुगतान का संकट उत्पन्न हुआ। ना तो संबंधित विभाग के द्वारा भुगतान किया जा रहा है और ना ही जिन सरकारी संस्थानों में मीटर लगाए गए हैं, वहां से कोई भुगतान प्राप्त हो रहा है। ऐसे में बिजली विभाग पर ही बकाया का बोझ बढ़ता स्वाभाविक है। इस तरह के मामले आंगनबाड़ी केन्द्रों,सामुदायिक भवनों को लेकर अधिकतर सामने आए हैं। यहां कुछ वर्ष पहले विद्युतीकरण के नाम पर रेगुलर मीटर लगवाए गए लेकिन ना तो बिजली पहुंची और नहीं केंद्र रोशन हुए किंतु मीटर लगाने के बाद उसका एवरेज बिल तो शुरू हो गया। इस एवरेज बिल की अदायगी आखिर कौन करे और बिजली विभाग किससे वसूल करेगा? विद्युत बिल की बकाया राशि बढ़ने के इस तरह से अनेक कारण देखे और समझे जा सकते हैं।

      0 रिटायर कर्मी भी भुगत रहे,कोर्ट तक मामला
      कई ऐसे भी मामले हैं जिनमें सेवानिवृत्ति के बाद व सरकारी मकान खाली करने से पहले अपने समस्त स्वत्वों को नियोक्ता विभाग से प्राप्त करने के लिए वह सभी तरह के बिलों के भुगतान को क्लीयर करता है फिर अपनी सभी तरह की लाभ राशि विभाग से प्राप्त करता है। इसके विपरीत ऐसे भी मामले सामने आते रहे हैं जब सम्पूर्ण बिजली बिल का भुगतान कर देने के बाद भी उसके नाम से रीडिंग चालू रहती है और बिल बढ़ते रहता है जबकि वह उपभोग नहीं कर रहा है। उसके नाम से बकाया राशि हजारों-लाख में पहुंचने पर नोटिस-पर- नोटिस जारी किया जाता है, लेकिन अपनी गलती को समझकर निराकरण करने की बजाय उसके नाम मीटर होने का हवाला देकर प्रकरण को लंबित रखा जाता है। एक तो ऐसा भी मामला रहा कि उपभोक्ता पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर निर्भर हो गया किन्तु उसके नाम के पूर्व मीटर के नंबर के आधार पर बिल जारी होता रहा। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। ऐसे मामले बकाया राशि बढ़ने के बड़े कारण हैं और फिर बड़े उद्योगों, सरकारी उपक्रमों, दफ्तरों पर बकाया के भुगतान पर कोई जोर नहीं चलता, सिर्फ माध्यम और निम्न वर्ग के लोग ही परेशान होते हैं,परेशान किए जाते हैं।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article अवैध नशा से करोड़ों की संपत्ति बनाई गिन्नी ने,पुलिस का कड़ा प्रहार
              Next Article पोड़ी ब्लॉक में क्रिसमस रैली निकाली गई,झूमते-नाचते रहे युवा और बच्चे
              जनगणना में स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
              17/04/2026
              KORBA में हद: चोर, पौधे ही उखाड़ कर ले गए…! सौंदर्यीकरण को नजर लगी,देखें वीडियो
              17/04/2026
              विशेष लेख: नारी शक्ति वंदन या सत्ता का संख्या-विस्तार….?
              16/04/2026
              2 दिन पहले लगा मीटर और उजड़ गया आशियाना! शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ स्वाहा, मदद के इंतजार में परिवार
              16/04/2026
              MLA फूलसिंह ने कंवर और बिंझवार समाज को दी सौगात, किया भूमिपूजन
              16/04/2026
              गजब की ठगी: दुकानदारों के मोबाइल मांग कर लेता था लोन
              16/04/2026
              छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी,स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
              16/04/2026
              KORBA:भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सत्या जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त,देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी…
              16/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?