Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:कल बर्थ-डे मनाया,आज मार डाला पत्नी को, दुधमुंही बेटी को छोड़ बेटे के साथ पति फरार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:कल बर्थ-डे मनाया,आज मार डाला पत्नी को, दुधमुंही बेटी को छोड़ बेटे के साथ पति फरार

Admin
Last updated: 13/04/2025 6:25 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 दरवाजे पर था ताला, भीतर रो रही थी मासूम

0 रामसागर पारा में सनसनीखेज वारदात
कोरबा। कुछ घंटे पहले जिस घर में जन्मदिन की खुशियां बिखरी थीं, वहीं आज मातम पसर गया है। शहर के दर्री रोड रामसागरपारा में प्रीति एंपोरियम दुकान के बगल से गुजरी गली में स्थित एक मकान में आज दोपहर हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया।
मृतका दुर्गा राजपूत अपनी मां के साथ यहां निवास कर रही थी। करीब 2 साल पहले उसने बिलासपुर जिले के अचानकमार निवासी राजकुमार के साथ सोशल मीडिया में प्रेम संबंध बढ़ने के बाद विवाह रचाया था। विवाह के बाद से राजकुमार रामसागर पारा में अपनी ससुराल में ही सास और पत्नी के साथ रह रहा था। इनके दो बच्चे हैं जिनमें से एक लगभग 2 साल का पुत्र और 6 माह पूर्व ही जन्म ली हुई पुत्री शामिल है।
आज सुबह करीब 10 बजे दुर्गा की मां जो कि मालती किन्नर की टीम में गाने-बजाने का काम करती है, अपने काम पर निकल गई थी और घर पर बेटी-दामाद व उसके दो बच्चे रह गए थे। दोपहर करीब 2:15 बजे जब माँ घर लौटी तो दरवाजे पर ताला बंद था लेकिन भीतर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। किसी अनहोनी की आशंका पर मॉं ने आसपास के लोगों को सूचना दी और ताला तोड़कर जब लोग भीतर घुसे तो नजारा देखकर दंग रह गए। दुर्गा जमीन पर बेसुध पड़ी थी और मासूम बच्ची बिस्तर पर रो रही थी। दुर्गा की सांस उखड़ चुकी थी। आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। करीब सवा 3 बजे कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच पड़ताल प्रारंभ की।

- Advertisement -

      घर से मृतका का पति राजकुमार और 2 साल का पुत्र गायब मिले। राजकुमार के गायब हो जाने से इतना तो स्पष्ट हो चुका है कि उसी ने गला घोट कर दुर्गा की जान ली और चूंकि 2 साल के मासूम पुत्र ने यह सारा घटनाक्रम अपने आंखों से देखा, इसलिए उसे भी अपने साथ ले गया है। राजकुमार अपने साथ पत्नी दुर्गा का मोबाइल को भी ले गया है। मोबाइल का लास्ट लोकेशन शारदा विहार बताया गया है और उसके बाद से बंद है।
      0 ऑटो से सेठ की दुकान गया, फिर बस स्टैंड आया
      स्थानीय जागरूक लोगों ने इसके बारे में अपने स्तर पर पता किया तो जानकारी मिली कि राजकुमार, शारदा बिहार में एक सेठ के यहां काम करता था। वह ऑटो पर सवार होकर अपने सेठ के पास गया और वहां से कुछ पैसे लिए और फिर बस स्टैंड जाकर वहां से किसी साधन के माध्यम से कहीं चला गया। इस पूरे समय उसका 2 साल का पुत्र भी साथ में ही देखा गया।
      बताया गया कि कल 12 अप्रैल को दुर्गा का जन्मदिन था, देर रात तक जन्मदिन की खुशियां मनाई गई। घर पर डीजे भी बज रहा था। आज सुबह भी जन्मदिन की खुशी का माहौल था। सुबह 10 बजे जब दुर्गा की मां घर से निकली, तब तक सब कुछ ठीक था। इसके कुछ देर बाद दोपहर करीब 12 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद की बातें पास पड़ोस के लोगों ने सुनी। जोर-जोर से लड़ाई-झगड़ा करने के बाद राजकुमार ताला बंद करके निकल गया और जब मासूम रोने लगी तब इस घटनाक्रम का खुलासा हुआ। बहरहाल पुलिस द्वारा मर्ग पंचनामा की कार्रवाई करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। फरार हुए राजकुमार की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:उमेश ने मंत्री लखन को लड्डुओं से तौला
                Next Article सचिवों की हड़ताल पर आर्थिक संकट, टूट सकता है आंदोलन..!
                छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने खेली होली, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
                05/03/2026
                KORBA BREAK:हाथी ने ली जान,धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी को कुचला,पत्नी बाल-बाल बची
                05/03/2026
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?