Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:बड़े दिनों बाद पकड़ में आया कबाड़
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:बड़े दिनों बाद पकड़ में आया कबाड़

Admin
Last updated: 14/04/2025 2:30 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 अभी दर्री, कुसमुंडा एवं बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ पर कार्रवाई

कोरबा। जिले के कोरबा शहर क्षेत्र में चल रहा अवैध कबाड़ पकड़ में नहीं आ रहा है लेकिन बड़े दिनों बाद 3 थानों की पुलिस ने अपने-अपने इलाके में चोरी का कबाड़ पकड़कर अज्ञात अवैध कबाड़ियों को चेतावनी जरूर दे दी है। पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर इन प्रकरणों की जानकारी दी है लेकिन किसी भी मामले में हाथ असल कबाड़ी तक पहूँचे नहीं हैं। एक वाहन का चालक पकड़ा गया है किंतु किसके लिए काम कर रहा था, कबाड़ कहां ले जाना था,यह उजागर नहीं हुआ। दो अन्य मामले कोयला खदान क्षेत्र से पकड़ाए हैं जिसमें कबाड़ चोर सुरक्षा कर्मियों को चकमा दे गए।

- Advertisement -

      प्रकरण – 1 (थाना दर्री):
      दिनांक 13.04.2025 को दर्री थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक सफेद रंग की टाटा पिकअप वाहन क्रमांक CG-11-BE-2185 को संदेह के आधार पर रोका गया। वाहन में विक्रम टंडन, पिता – देवप्रकाश टंडन, उम्र – 20 वर्ष, निवासी – नीलगिरी बस्ती, थाना दर्री, अवैध रूप से कबाड़ सामग्री (एंगल, रॉड, छड़, लोहे का स्क्रैप) कुल लगभग 2.5 टन का परिवहन करता पाया गया। पूछताछ पर चालक संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका तथा उसके पास उक्त सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या स्वीकृति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। अतः संदेह के आधार पर कबाड़ सामग्री एवं वाहन को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना दर्री में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

      प्रकरण – 2 (थाना कुसमुंडा):
      दिनांक 12.04.2025 को सुरक्षा प्रभारी, कुसमुंडा खदान, एसईसीएल द्वारा थाना कुसमुंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.04.2025 की मध्य रात्रि में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कैम्पर वाहन क्रमांक CG-12-BH-8504 के माध्यम से कोयला स्टॉक क्षेत्र से लगभग 150 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप चोरी कर ले जाया गया। घटना के संबंध में थाना कुसमुंडा में अपराध क्रमांक 102/25, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वाहन को घटनास्थल के समीप से बरामद कर लिया गया है एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी जारी है।

      प्रकरण – 3 (थाना बांकीमोंगरा):
      दिनांक 13.04.2025 को प्रातः लगभग 6 बजे एसईसीएल सिंघाली खदान के सुरक्षा प्रभारी द्वारा थाना बांकीमोंगरा में सूचना दी गई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खदान क्षेत्र से लोहे के स्क्रैप की चोरी की गई है। सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से खदान के बाहरी क्षेत्र में तीन मोटरसाइकिलों (क्रमांक CG-12-BK-7239, CG-12-AD-1309 तथा एक बिना नंबर की) को संदेहास्पद स्थिति में खड़ा पाया गया, जिन पर लगभग 2 क्विंटल लोहे का स्क्रैप (एंगल, प्लेट, शटर आदि) लदा हुआ था। सुरक्षा गार्ड को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तीनों मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

      पुलिस ने कहा है कि कोरबा जिले में अवैध कबाड़ के विरुद्ध कार्रवाई जारी है और भविष्य में भी इसी प्रकार सख़्ती के साथ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। बहरहाल चोरियों ने यह तो साबित कर दिया है कि थाना स्तर की सेटिंग से कई कबाड़ी फीलगुड में हैं,पकड़े गए मामले इनके सामने कुछ भी नहीं। तेज तर्रार पुलिस अधिकारी चाह कर भी इनका सिंडीकेट तोड़ नहीं पा रहे और न पकड़ पा रहे हैं क्योंकि कुछ लोग इनके राजदार बनकर महकमे में ही बैठे हैं।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article जवाली चौक में याद किए गए बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर
                Next Article KORBA:फरार हत्यारा पति गिरफ्तार,लोरमी से पकड़ा गया
                रंगों में रंगे मंत्री लखन,कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के साथ खेली होली
                05/03/2026
                UPDATE: फोटो नहीं खींचने पर हाफ मर्डर,7 लोगों पर गम्भीर धाराओं में जुर्म दर्ज,गिरफ्तारी शेष,देखें video
                05/03/2026
                छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने खेली होली, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
                05/03/2026
                KORBA BREAK:हाथी ने ली जान,धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी को कुचला,पत्नी बाल-बाल बची
                05/03/2026
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?