Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:अण्डर ब्रिज पर EE को नोटिस,एक साल बाद भी टेण्डर जारी नहीं हो सका
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:अण्डर ब्रिज पर EE को नोटिस,एक साल बाद भी टेण्डर जारी नहीं हो सका

Admin
Last updated: 24/06/2025 7:03 PM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

0 निरस्त होंगे DMF से “03 माह पूर्व स्वीकृत अप्रारम्भ कार्य

- Advertisement -

      वर्षा ऋतु में डायरिया व सर्पदंश की रोकथाम के लिए कलेक्टर ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश

      - Advertisement -

      शाला भवनों सहित अधूरे निर्माण कार्यों में तेजी लाने किया निर्देशित

      कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

      कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने शासकीय कार्यो एवं विभागीय योजनाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने कोरबा शहर के व्यस्तम मार्ग संजय नगर नहर पुल के पास अंडरपास निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासकीय स्वीकृति के एक वर्ष पूर्ण होने के बाद भी वर्क टेंडर जारी नहीं होने पर सेतु विभाग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य मे इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
      0 ग्राम पंचायतों के अधूरे व लंबित कार्यो की हुई समीक्षा

      डीएमएफ से नए कार्यों की स्वीकृति पर रोक, अधूरे पुराने कार्य पहले करें पूर्णः- कलेक्टर

      कलेक्टर ने बैठक में सर्व जनपद सीईओ से पंचायतों में स्वीकृत , पूर्ण – अपूर्ण व अप्रारम्भ कार्यो की समीक्षा करते हुए अधूरे सभी स्कूल , पंचायत सहित अन्य भवन निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतो में निर्माणरत शाला भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं यथाशीघ्र पूर्ण कराने की बात कही। इस हेतु निर्माण कार्यो में श्रमिक बढ़ाने एवं समांतर कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को पंचायतो में 03 माह पूर्व के स्वीकृत एवं आज दिनांक तक अप्रारम्भ कार्यो को निरस्त कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही 01 जनवरी 2024 से पूर्व के स्वीकृत एवं अपूर्ण कार्यो वाले पंचायतो में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने तक डीएमएफ से नए कार्य स्वीकृत नही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पंचायतो में पुराने जर्जर एवं उपयोगविहीन भवनों के विनिष्टीकरण हेतु भवन चिन्हांकित कर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे इन भवनों का ग्राम पंचायत से अनुमोदन कराकर डिस्मेंटल किया जा सके। साथ ही भवनों के विनिष्टीकरण के पश्चात मलबों का निस्तारी कार्य भी सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास एवं पीएम जनमन आवास के निर्माण रत आवासों के कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए आवास निर्माण में गम्भीरता से प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु अधिकारियों को फील्ड में जाकर हितग्राहियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु प्रेरित करने एवं उनकी निर्माण कार्य मे आने वाली समस्याओं को निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

      कलेक्टर ने बरसात के मौसम में जिले में डायरिया जैसी जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूषित जल के सेवन से होने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु विभाग पूरी तरह सक्रियता से कार्य करें। दूरस्थ क्षेत्रों , वनांचलों एवं पीवीटीजी बसाहटों में समय रहते इसके बचाव की पूरी तैयारी सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही पीएचई विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों के हैण्डपम्प सहित अन्य जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटना को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के पूरे अमले को सजग रहने एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटीवेनम की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कहा। जिससे इस प्रकार की घटना होने पर पीड़ित को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार मिल सके। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने अनुविभागो मे हैंडपम्प मैकेनिकों व लाईनमैन की बैठक लेकर सजगता से कार्य करने हेतु निर्देशित करने की बात कही।
      बैठक में कलेक्टर ने जिले में हुए युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शिक्षकों के अभ्यावेदन का पुनरीक्षण कर प्रकरण का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही काउंसिलिंग के पश्चात स्कूलों में पदभार ग्रहण नही करने वाले शिक्षकों की भी जानकारी देने की बात कही। उन्होंने प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में 01 जुलाई से नास्ता वितरण प्रारंभ कराने हेतु आवश्यक तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल सहित आंगनबाड़ी , आश्रम छात्रावास में स्कूलों में भोजन तैयार करने हेतु गैस सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी एसडीएम को इसका निगरानी करने के लिए कहा। उन्होंने विद्युत विभाग कोरबा व कटघोरा ग्रामीण को लेमरू, ललमटिया , अमलडीहा , बेलसेंघा, अमलडीहा जैसे दूरस्थ क्षेत्रो के विद्युत विहीन बसाहटों मजरा टोलों में विद्युतीकरण हेतु तेजी से कार्य करने की बात कही। कलेक्टर श्री वसंत ने महिला व बाल विकास अधिकारी को जिले के सुदूरवर्ती एरिया के पारा, मोहल्लों में डीएमएफ के माध्यम से मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही विद्युतविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों में किए जा रहे विद्युतीकरण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने अपर कलेक्टर को अधिकारी कर्मचारी के विभागीय जांच कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।


      इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कोरबा मयंक अग्रवाल, डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, श्मनोज कुमार बंजारे सहित सभी एसडीएम , जनपद सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA:तेज रफ्तार कार नहर में गिरी,बचाए गए सभी सवार
              Next Article 02 साल की बच्ची से अनाचार,आशिक देवार को ता-उम्र आजीवन कारावास
              KORBA:जपं उपाध्यक्ष जाखड़ पर बलात्कार व हत्या के गुनाह में शामिल होने का आरोप,जाखड़ ने कहा-हारे हुए लोगों की साजिश…
              16/04/2026
              SECL में बड़ा तबादला:47 अधिकारी बदले गए,देखें कौन कहाँ भेजा गया
              15/04/2026
              CBSE 10वीं में Physics Wallah के छात्रों ने रचा इतिहास
              15/04/2026
              KORBA:ग्रामीणों ने खूँटा गाड़ा,अनिश्चितकालीन धरना शुरू, खदान के समीप डटे
              15/04/2026
              हादसे का शोक और जन्मदिन का केक, उद्योग मंत्री केक काटकर मनाते रहे जन्मदिन,कांग्रेस ने हाथों-हाथ लिया
              15/04/2026
              मणप्पुरम फाइनेंस का मैनेजर गिरफ्तार,चोरी का सोना गला कर ठिकाने लगाने का प्रयास,चोर भी जेल गया
              15/04/2026
              BALCO में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग
              15/04/2026
              CG BREAK: 153 करोड़ घाटा ही सही,पर महिलाओं को सशक्त बनाने सरकार का बड़ा निर्णय, सैनिकों की विधवाओं को भी बड़ी राहत
              15/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?