कोरबा। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पी आर यादव द्वारा प्रभात शर्मा सहायक ग्रेड 2 जनपद पंचायत कोरबा से सेवन िवृत्त को जिला शाखा कोरबा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पद पर नियुक्त होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी जिला शाखा कोरबा के अध्यक्ष विनय सोनवानी ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। जे पी उपाध्याय, एस के पाठक, जे एस पोर्त, गोपाल प्रजापति, अजय पांडे, नागेश गोरह, सुरेश उपाध्याय, नकुल राजवाड़े, सीताराम कंवर, आत्माराम खुटे ने भी बधाई देते हुए संघ की मजबूती होने की बात कही।




