0 धर्म सेना छत्तीसगढ़ की प्रान्त बैठक रायपुर में सम्पन्न हुई
धर्म सेना छत्तीसगढ़ प्रान्त की बैठक मंगलवार को रायपुर में सम्पन्न हुई जिसमें कई निर्णायक फैसले लिए गये।
इस अवसर पर दायित्वों में बदलाव भी किए गए। धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह को प्रदेश संरक्षक का दायित्व प्राप्त हुआ व विवेक देवांगन को सर्वसम्मति से धर्म सेना छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। बिलासपुर विभाग अध्यक्ष विष्णु पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष व बिलासपुर विभाग महामंत्री रूपेंद्र गवेल को प्रदेश महामंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ।
सभी नवीन दायित्ववान पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।।
इस बैठक में मुख्य रूप से धर्म जागरण के प्रदेश घर वापसी प्रमुख व मातृ शक्ति प्रदेश संयोजिका अंजू गवेल, कोरबा जिला अध्यक्ष साकेत शर्मा, सक्ती जिला अध्यक्ष श्याम चौहान के साथ ही साथ कई जिलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।





