👉🏻कम्पनी के ही दो लोगों ने ड्राइवरों के साथ मिलकर दिया अंजाम
कोरबा-दीपका। एसईसीएल के अधीन कार्यरत कलिंगा कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने ड्राइवर के साथ मिलकर प्रोजेक्ट इंचार्ज व एक अन्य अधिकारी के साथ मारपीट को अंजाम दिया। घटना को लेकर कई घंटे तक बवाल मचा रहा।
प्रार्थी व्ही महेश बाबू प्रगतिनगर दीपका में रहता है और कंलिंगा कामर्शियल कंपनी लिमि.दीपका में प्रोजेक्ट इंचार्ज के पद पर काम करता है। 29 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे के शिफ्ट में कंपनी के तीन ड्राईवर बिना अनुमति ड्यूटी से गैर हाजिर थे जिसका गैरहाजरी डलने पर कंपनी के कुछ ड्राईवर लोग आफिस के सामने आकर हल्ला-गुल्ला कर रहे थे। प्रार्थी महेश बाबू एवं साथी स्टाफ़ L&R जीएम विकास दुबे इनको समझा रहे थे कि वहां पर कंपनी के मुन्ना महापात्रो, दीपक जना एवं उसके साथी लोग आ कर गाली गुप्तार। उन्हें गाली गुप्तार करने से मना किये तब नाराज होकर मुन्ना महापात्रो, दीपक जना एवं उसके साथी लोग जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ-मुक्का-लात से प्रार्थी को मारने लगे। वह जमीन पर गिर गया तब विकास दुबे उनको रोकते हुये समझा रहे थे तो उन्हे भी हाथ-मुक्का- लात एवं वहां पर रखे गमला से मारपीट किये। वहां उपस्थित रवि सिंह ,अनिल राठौर, सचिन एवं अन्य स्टाफ़ लोग बीच बचावकर इनकी जान बचाये। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस बल पहुंचा तो ये लोग शांत हुए। मारपीट करने से प्रार्थी के दाहिना पसली , पैर में चोंट लगा है तथा विकास दुबे के सिर, बांया पैर में चोट आई है। दीपका पुलिस ने इस मामले में व्ही महेश बाबू की ओर से प्रधान आरक्षक की रिपोर्ट पर आरोपी मुन्ना महापात्रो , दीपक जना व अन्य के विरुद्ध बीएनएस की धारा
115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है।




