कोरबा। कटघोरा नगर के कसनिया स्थित टोनी ढाबा में विवाद और मारपीट की घटना को पड़ोसी ने अंजाम दिया। मोबाइल पर गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक ने ढाबा संचालक के साथ हाथपाई कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जाँच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात लगभग 11:30 बजे की है। कसनिया निवासी संजय दास टोनी ढाबा में मौजूद था और मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान ज़ोर-ज़ोर से गाली-गलौज कर रहा था। ढाबा संचालक इकबाल सिंह ने अनुशासन बनाए रखने के लिए संजय को ढाबे के अंदर गाली न देने और बाहर जाकर बात करने की सलाह दी। मना करने की बात संजय दास को इतनी नागवार गुजरी कि वह संचालक से उलझ गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने संचालक इकबाल सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। ढाबे में मौजूद स्टाफ ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को अलग कर मामले को शांत कराया। घटना के अगले दिन सुबह ढाबा संचालक इकबाल सिंह ने कटघोरा थाने पहुँचकर आरोपी संजय दास के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
KORBA: ढाबा संचालक के साथ मारपीट,पड़ोसी की शिकायत





