0 पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित गणमान्यजनों ने शोक जताया
कोरबा। पाल समाज कोरबा के वरिष्ठ संरक्षक एवं सिविक सेंटर बालको में मधुबन होटल (रेस्टोरेंट) के संस्थापक/संचालक रहे, भदरापारा निवासी भैयालाल पाल का लगभग 85 वर्ष की आयु में दुःखद निधन नागपुर में इलाज के दौरान हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे व गहन उपचार के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। मूलतः उत्तर प्रदेश प्रांत के मोरहू निवासी भैयालाल पाल ने 70 के दशक में कोरबा व बालको को अपना कर्मभूमि बनाया और व्यवसाय को विस्तार दिया। वह अपने पीछे छोटे भाई रामदुलार पाल, चिकित्सक पुत्री डॉ. दुर्गा (नागपुर), भतीजों, नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। वह क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता के तौर पर भी सक्रिय रहे। भैया लाल पाल के निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों सहित बालको क्षेत्रवासियों व मूल निवास ग्राम मोरहूँ में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका पार्थिव देह नागपुर से बालको लाया गया। आज शनिवार को भदरापारा स्थित निवास से अंतिम दर्शन के बाद उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई व स्थानीय मुक्तिधाम में उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

उनकी अंतिम यात्रा में छत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित बालको क्षेत्र के गणमान्यजन, व्यापारियों ने शामिल होकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सत्यसंवाद उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।







