0 कोरबा शहर को ST आरक्षित किया गया, ग्रामीण सब के लिए
रायपुर/कोरबा। अखिल भारतीय।कांग्रेस कमेटी की अनुषंगिक इकाई युवा कांग्रेस के चुनाव की सरगर्मी आज से शुरू हो गई है। इसके पहले चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों के संबंध में जानकारी प्रदेश संगठन द्वारा एकत्र की गई थी और उनके इंटरव्यू भी लिए गए। इसके पश्चात प्रत्येक जिलों से चुनाव लड़ सकने वाले अभ्यर्थियों की सूची युवा कांग्रेस संगठन ने जारी कर दी है।
छत्तीसगढ़ राज्य युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया व सह प्रभारी डॉक्टर मोनिका द्वारा जारी इस सूची में जिनके नाम शामिल हैं, उनमें से ही कोई अपने जिले में चुनाव लड़ सकेगा। हालांकि, जारी किए गए सूची में से कुछ नाम को लेकर आपत्ति संगठन में दर्ज कराई गई है कि वे इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए थे। माना जा रहा है कि इन आपत्तियों का निराकरण करते हुए संशोधित सूची भी एक-दो दिन में जारी हो सकती है। इसके आधार पर चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों के द्वारा अपने-अपने पक्ष में प्रचार-प्रसार तेज कर दिया जाएगा। संगठन ने इस बार जिला कोरबा शहर को (ST रिज़र्व्ड) आरक्षित कर दिया है। शहर से निकिता खलको,आकाश सिंह राज, हेमंत गौड़ चुनाव लड़ सकते हैं। इसी प्रकार जिला कोरबा ग्रामीण सामान्य है, जहां से लक्ष्मीकांत कंवर, सौरभ कुमार धृतलहरे, अहतेशाम आकिब, मो. इश्हाक, मधु सूदन दास, अनिल खुटे और विनय बघेल चुनाव लड़ सकते हैं। युवा कांग्रेस का चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। चुनाव को लेकर युवा कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।











