हरदीबाजार। कोरबा जिले के हरदीबाजार, नुनेरा (पाली) एवं बिलासपुर क्षेत्र के 14 श्रद्धालुओं ने 17 मई से 30 मई तक उत्तराखंड स्थित पवित्र चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने ऋषिकेश एवं हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने कठिन पर्वतीय मार्गों को पार करते हुए भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। 24 मई को श्रद्धालुओं ने लगभग 22 किलोमीटर की खड़ी पैदल चढ़ाई पूरी कर श्री केदारनाथ धाम में दर्शन किए। इसके पश्चात 26 मई को भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर अपने परिवार, गांव एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा के दौरान उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं एवं धार्मिक स्थलों के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
इस संपूर्ण चारधाम यात्रा का सफल आयोजन राव ग्लोब हॉलिडेज के संचालक विकास द्वारा किया गया। यात्रा के दौरान राव ग्लोब हॉलिडेज की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवागमन, आवास एवं भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे यात्रा सुगम एवं सुखद रही।
इस पवित्र यात्रा में प्रेम शंकर तिवारी, विनोद उपाध्याय, विजेंद्र तिवारी, मनीष तिवारी, अनीता तिवारी, बिंदु उपाध्याय, इंदु तिवारी, बबली तिवारी, जतिन उपाध्याय, शिल्पी, अनन्या, शरद, अनय एवं बानी शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के साथ-साथ प्रकृति एवं पर्वतीय जीवन के विभिन्न पहलुओं को भी निकटता से जाना।






