कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भाजयुमो मंडल जवाली द्वारा सिंघाली शंकर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन तथा देश की उन्नति एवं समृद्धि के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं जवाली मंडल प्रभारी सुजीत सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र यादव, वीरेंद्र नागदेव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हरीश कश्यप, महामंत्री हर्ष कुमार, नरेंद्र चौहान, प्रफुल्ल पैकरा, मनोज यादव, प्रवीण द्विवेदी, राकेश कंवर, जनु कश्यप, गणेश कश्यप, लीला राजवाड़े, रितेश अग्रवाल, खालिद खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





