0 581 यूनिट रक्त हुआ संग्रहण साथ ही 1000 पौधे का रोपण भी
कोरबा। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस के अवसर पर कोरबा पावर लिमिटेड (केपील) में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बिलासा ब्लड बैंक के तत्वाधान में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में केपील संयंत्र के कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत केपील के चीफ बिजनेस अधिकारी श्री समीर कुमार मित्रा और परियोजना प्रमुख सी वी के प्रसाद के फीता काटने से हुई। इस मौके पर कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे। इस मौक़े पर सभी ने केक काटकर समूह के चेयरमैन की लंबी उम्र और समूह के तरक्की की कामना की।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और रक्तदान के महत्व को समाज़ तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केपील के चीफ बिजनेस अधिकारी श्री समीर कुमार मित्रा ने कहा कि “रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है अतः समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”

इस दौरान समूह के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने 581 यूनिट से अधिक रक्तदान तथा 1000 पौधों का रोपण कर चेयरमैन का जन्मदिन मनाया, जिसमें 700 से अधिक लोगों ने भाग लिया। हर वर्ष 24 जून को अदाणी समूह द्वारा इस प्रकार का रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। यह आयोजन सामुदायिक कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शिविर के सफल संचालन में बिलासा ब्लड बैंक और केपीएल के डॉक्टरों की टीम ने अहम योगदान दिया, जिसमें डॉ. मिथिलेश प्रसाद, डॉ. सोमेंन सिंह, डॉ. आयुष गुप्ता एवं डॉ. राज नंदिनी साहा उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने रक्तदाताओं की देखरेख करते हुए शिविर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराया। इसके अलावा, कार्यक्रम के सुचारू संचालन में टीम के अन्य सदस्यों श्री स्वरज गौतम, सुश्री सोनल परिजात दुबे एवं सुश्री पूजा साहू का भी विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने आमजन से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।

इस आयोजन में अदाणी फाउंडेशन तथा मानव संसाधन विभाग का विशेष सहयोग रहा। अदाणी समूह प्रदेश में अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक सहभागिता हेतु समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न विकासात्मक कार्य संचालित कर रहा है, जिससे ग्रामों में समृद्धि और प्रगति के नए द्वार खुले हैं। इन प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की पहलें की जा सकती हैं, जिससे संपूर्ण समाज का विकास संभव हो सके।






