👉🏻 देखें बारिश का तुलनात्मक आंकड़ा
कोरबा। मानसून शुरू होते ही कोरबा जिले में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ लोगों की मनमानी से उपजी समस्या और कमजोर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल भी खुलती नजर आ रही है।
वर्षा के रिकॉर्ड आंकड़े जिला प्रशासन ने जारी किए हैं जिसके मुताबिक दैनिक वर्षा की स्थिति में भैसमा तहसील में सर्वाधिक वर्षा दर्ज हुई है जबकि साप्ताहिक आंकड़े में पाली तहसील में सर्वाधिक वर्षा अब तक दर्ज की गई है। 6 जुलाई 2026 तक की स्थिति के आंकड़े पेश किए गए हैं।
👉🏻 सड़कें तालाब बन रहीं,जल भराव-जल जमाव का सिरदर्द
बारिश की वजह से जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों की सड़क, मोहल्ले की गलियां तालाब के रूप में तब्दील हो रही हैं तो वहीं जल भराव और जल जमाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इस तरह की समस्या वर्षों से बारिश के मौसम में पूर्व से बनती आ रही है लेकिन इसका समाधान करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी तलाशा नहीं जा सका है। जो कार्य जल जमाव और जल भराव रोकते हुए जल बहाव को सामान्य करने के लिए किए/कराए गए हैं, वह भी कोई उपयोगी साबित नहीं हो रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि तकनीकी ज्ञान का पूरा लाभ कोरबा शहर व जिले की जनता को नहीं मिल पा रहा है।








