👉🏻 घर में जबरन घुस कर बाहरी लोगों ने किया हमला, बाइक को उठा-उठा कर पटका-तोड़ा
👉🏻 अलग-अलग 3 FIR दर्ज किया CSEB चौकी पुलिस ने
कोरबा। सिविल लाइन थाना के सीएसईबी पुलिस सहायता केन्द्र अंतर्गत पंप हाउस कालोनी क्षेत्र में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच सुलग रही दुश्मनी की आग ऐसी भड़की कि उसने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। हद तो तब हो गई जब यह बवाल गली-मोहल्ले से होकर CSEB पुलिस चौकी के मुख्य दरवाजे पर पहुंच गया। यहाँ पहले हमला करने वाले ही पहुंच गए,जब पीछे-पीछे दूसरा पक्ष पहुंचा तो थानेदार व पुलिसकर्मियों के सामने ही एक पक्ष का आरोपी देख लेने की धमकी देकर गाली-गलौच करता रहा। (वीडियो में गालियां होने के कारण अपलोड नहीं किया जा सकता)। यह CSEB चौकी का पूर्व में कार्यरत वाहन चालक (निजी) था, जिसे शिकायतों के बाद हटा दिया गया है। कोतवाली टीआई प्रमोद डडसेना ने पूरा मोर्चा संभाला। सीएसईबी चौकी प्रभारी एसआई राजेश तिवारी व स्टाफ भी मुस्तैद रहे। मामले में 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है।
👉🏻 पूर्व वाहन चालक को चेताया टीआई ने

इस ड्रामे के पीछे की इनसाइड स्टोरी बेहद चौंकाने वाली है। स्थानीय सूत्र बताते हैं कि राम प्रजापति नामक युवक, जो पुलिस चौकी के सामने गाली-गलौच कर खुलेआम देख लेने की धमकी देकर हंगामा कर रहा था, वह पूर्व में CSEB चौकी में पुलिस की गाड़ी चलाता था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस की गाड़ी चलाने के दौरान मोहल्ले के लोगों को भय दिखाकर धमकाता था। ऊपर तक शिकायत के बाद उसे चौकी से हटा दिया गया लेकिन उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बर्खास्तगी की खुन्नस में यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल जाना बताया जा रहा है। हालांकि, कोतवाली टीआई प्रमोद डडसेना ने हंगामा कर रहे राम को अपने पास बुलाकर तरीके से समझा कर चलता किया।
👉🏻 पूरे मामले को लेकर दर्ज पहली एफआईआर में प्रर्थिया अनीता दीवान ने बताया कि 10 जुलाई को उसने अपने लड़का लक्की की दुकान पर सामान लेने भेजी थी जो करीबन 08:30 बजे फोन कर बताया कि मेरे को हरीश तथा राम प्रजापति, पाल तथा कामले व अन्य लोग मारपीट कर रहे हैं। यह जान कर अनिता अपने लडके के पास गई तो लड़के ने सारी बात बताई कि-उसे, साथी मिलाप दास तथा युसुफ अंसारी को हरीश, राम प्रजापति, पाल तथा कामले और अन्य लोग हाथ-मुक्का व लात-घूंसों से पुराने विवाद को लेकर मारपीट किये। जब निखिल यादव और हर्ष बीच-बचाव करने आए तो उसे भी लात-घूंसों व डंडों से मारपीट किये। सब लोग गाली देकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। अनीता ने देखा कि मारने वाले लोग वहीं खड़े थे, तब प्रार्थिया बेटे को चौकी लेकर आई। उसकी रिपोर्ट पर हरीश राव , राम प्रजापति, पाल, कामले व अन्य के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
👉🏻 दूसरी रिपोर्ट शिशुपाल गोंड़ ने दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि- 10 जुलाई को रात करीबन 10:30 बजे वह और हरीश राव अपने घर के पास खड़े थे, तभी समाने से ठाकुर हर्ष, हर्ष तिवारी, हितेश तिवारी।व करन यादव तथा अन्य लोग आये और पुराने विवाद की बात को लेकर गाली देते हुए- तू हरीश का आदमी है, कहकर शिशु पाल तथा हरीश को जान से मारने की धमकी देकर हाथ- मुक्का से मारपीट किये। कुछ नुकीली चीज हाथ में रखे थे, उससे हरीश को मारपीट किये हैं जिससे दोनों को हाथ-पैर-शरीर में चोट लगा है। शिशु पाल की रिपोर्ट पर शनि ठाकुर , हर्ष तिवारी, हितेश तिवारी, करन यादव तथा अन्य के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3)BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया।
👉🏻 तीसरी रिपोर्ट में संजय कामले ने बताया कि वह टेंट खलासी का काम करता है। वह कालिका डेयरी से स्टेडियम रोड कांटा घर के पास पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने आया था, तभी शनि ठाकुर तथा हर्ष तिवारी तथा अन्य लोग मिले और कांटा घर के पास स्टेडियम रोड में-तुम हरीश के दोस्त हो कहकर गाली देते हुए हाथ-मुक्का तथा कड़ा व पंच से मारपीट किये। जान से मारने की धमकी देकर हाथ -मुक्का, लात-घूंसा से मारे जिससे पूरे शरीर में चोट लगा। मारपीट स वह बेहोश हो गया, तब कुछ परिचय के लोग उसे उसके घर छोड़े। शनि ठाकुर, हर्ष तिवारी तथा अन्य के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) BNS के तहत जुर्म दर्ज किया है।







