कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी से मुकर गया। युवती की शिकायत पर दर्री पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार,20 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा में रहने वाले प्रमोद महंत से हुई थी। पहचान बढ़ने के साथ घूमना-फिरना भी बढ़ा। बाद आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और भरोसा जीत लिया।
शिकायत के मुताबिक, 11 मई 2025 को आरोपी उसे एनटीपीसी स्थित ऋतुराज होटल ले गया, जहां शादी का भरोसा दिलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी करने का आश्वासन देता रहा। और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त 2025 को आरोपी उसे रायपुर ले गया, जहां पीटीएस माना क्षेत्र के एक OYO होटल में भी शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यहां भविष्य की बात करते हुए कहा कि अगर शादी का रिश्ता आये तो मना कर देना क्योंकि मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके अलावा, नवंबर 2025 में भी ओयो व रितुराज होटल में इसी तरह शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है।
युवती का कहना है कि जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः शादी से साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर उसने घटनास्थल क्षेत्र के दर्री थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद महंत के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
KORBA: शादी का झांसा देकर युवती से बनाता रहा शारीरिक संबंध, बाद में मुकरा, युवक पर अपराध दर्ज






