कोरबा। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन कोरबा व अलायंस क्लब ऑफ ऊर्जाधानी कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा महिलाओं और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर सहभागिता की गई। कार्यक्रम के दौरान ज़रूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई तथा समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया गया।
0 कार्यक्रम की मुख्य बातें:
आयोजक: अलायंस क्लब ऑफ ऊर्जाधानी कोरबा
उद्देश्य: महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा एवं जन-कल्याण
गतिविधियाँ : राहत सामग्री कपड़े खाद्य पदार्थ का वितरण,सीतामढ़ी शासकीय स्कूल में किया बच्चों ने कविता, कहानियाँ, नृत्य करके सबका मन मोह लिया।

अलायंस क्लब ऑफ ऊर्जाधानी डिस्ट्रिक्ट 167कोरबा इंटरनैशनल सदैव अग्रवाल महिला सम्मेलन सामाजिक उत्थान और सामुदायिक विकास के कार्यों के लिए तत्पर रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों और टीचर्स व बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम सफल बनाने में अध्यक्षा पुष्पा सिंघल कोषाध्यक्ष सावित्री बंसल सरिता अग्रवाल, शारदा ,मंजू गुप्ता सभी टीचर्स ने सहयोग दिया कार्यक्रम महिला सम्मेलन की प्रदेश संरक्षक अलायंस की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवती अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया







