कोरबा। गुरु बालकदास जी की जयंती एवं सत्संग कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समाज की महत्वपूर्ण बैठक कल 30 अगस्त रविवार को शाम 4 बजे आयोजित की गई है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा की जाएगी।
आर.डी. भारद्वाज, सचिव, को.स.क.स., कोरबा ने बैठक में समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है, ताकि संगठन को मजबूत बनाने के साथ जयंती कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सके।
गुरु बालकदास की जयंती मनाने को लेकर बैठक कल






