कोरबा। 3 अक्टूबर 2026 को ओडिशा के पुरी में आयोजित ब्रह्मा फेस्टिवल में कथक नृत्य के लिए हरी प्रत्यक्षा निर्मलकर और नम्रता बरेठ को “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हरी प्रत्यक्षा निर्मलकर ने कथक की शानदार प्रस्तुति दी। वह मात्र तीन वर्ष की आयु से कथक का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके पिता श्री राम साय निर्मलकर एवं माता श्रीमती केवरा आर. निर्मलकर, जो उनकी कथक गुरु भी हैं। हरी प्रत्यक्षा ने कई राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान हासिल किए हैं। वह न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा में कक्षा पाँचवीं की छात्रा हैं।

वहीं नम्रता बरेठ, सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल, कोरबा में डांस टीचर हैं। उन्होंने कथक की ओपन कैटेगरी में “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ” का अवॉर्ड प्राप्त किया। नम्रता बरेठ के कथक गुरु श्री मोरध्वज वैष्णव हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक नृत्य प्रस्तुतियां देकर विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त किए हैं दोनों ने अपनी उपलब्धियों से कोरबा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किए है l





