👉🏻 प्रकृति की वस्तुओं से कलकत्ता के कारीगरों ने अद्भुत बनाया
कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में दुर्गा पूजा उत्सव की धूम मची हुई है। शारदीय नवरात्रि का पर्व समापन की ओर है। आज महानवमी पर माता को कन्या पूजन, हवन पूजन के साथ विदाई दे दी जाएगी। इसके साथ ही 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व रावण दहन के साथ मनाया जाएगा। दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले भर में विभिन्न आकर्षक पंडाल में मां की प्रतिमा विराजित कर पूजा अर्चना का सिलसिला जारी है। इन पंडालों में माता का दर्शन करने श्रद्धालु उमड़ रहे हैं और आकर्षक पण्डाल के साथ मां की प्रतिमा को अपने कैमरे में कैद हुई करते दिख रहे हैं।
इसी कड़ी में शहर के पुराना बस स्टैंड परिसर स्थित पूजा पंडाल में श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के द्वारा धूमधाम से 61 वें वर्ष आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 1965 से हर वर्ष कुछ नया करने की कड़ी में इस वर्ष समिति के द्वारा कोलकाता के कारीगरों से आकर्षक पंडाल तैयार कराया गया है जिसका नजारा देखते ही बनता है।
प्रकृति की वस्तुओं से तैयार इको फ्रेंडली पंडाल को देखकर सहज ही नहीं लगता कि इसके निर्माण में ऐसी वस्तुओं का उपयोग किया गया है जिसकी कल्पना विशाल निर्माण में बहुत कम करते हैं। इको फ्रेंडली पंडाल का निर्माण और सजावट में मुख्य तौर पर सरई का पत्ता, इससे निर्मित दोना और पत्तल, सागौन का पत्ता, जूट, बताशा, मशरूम (छाता पुटू), चॉकलेट को आकार देने में इस्तेमाल होने वाले फ्रेम, कांसा के फूल, झाड़ू बनाने वाली सींक बहरी से निर्मित गुलदस्ता का उपयोग किया गया है। इन वस्तुओं से निर्मित यह पंडाल बेहद मनमोहक और अद्भुत नजर आता है। शाम को इसकी जगमगाहट देखते ही बनती है।
पंडाल में विराजित मां की प्रतिमा एक अलग ही अवर्णनीय अलौकिक ऊर्जा का संचार करती है और अपलक निहारते रहने के लिए श्रद्धालु विवश हो जाते हैं। भीतर मां की प्रतिमा के आसपास चमकती हुई बिजली सा दृश्य प्रस्तुत किया गया है तो वहीं प्रकृति के प्रति प्रेम का भी प्रदर्शन देखने को मिलता है। इस इको फ्रेंडली पंडाल में मां की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से रात तक श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारीगण तन-मन -धन से जुटे हैं।
श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति, पुराना बस स्टैंड के संरक्षक व अध्यक्ष सुरेंद्र लांबा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं अनिल जायसवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव प्रवीण पांडेय, पूजा समिति के अंजू साहू, राजा राव, गजेंद्र जायसवाल, रितेश अग्रवाल, समीर मजूमदार, तिलक राज अरोड़ा एवं नितेश साहू, कीर्ति अग्रवाल, सन्तोष पाल जुटे हैं।
👉🏻 दशहरा उत्सव की तैयारी जारी
इसी तरह दशहरा उत्सव समिति के विनोद अग्रवाल, विकास अग्रवालज़ आशीष जायसवाल, रोशन जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, सिद्धार्थ वासन, विजय अरोड़ा सहित सांस्कृतिक समिति के राजेंद्र मेहता, भवानी सुल्तानिया, अशोक अग्रवाल, सुनील जैन, आशीष टमकोरिया, यश लांबा, यश पांडेय एवं केदार शाह, संदीप अग्रवाल पिंटू की देखरेख में तैयारी जारी है।






