0 शहर में पानी की खपत आवश्यक से अधिक, विभाग के लोग चिंतित
0 दुर्गा विसर्जन के लिए अरपा-भैंसाझार बैराज से छोड़ा जा रहा पानी
00 नरेन्द्र कुमार रात्रे 00
बिलासपुर। अरपा नदी का पानी ही बिलासपुर जिले का एक मात्र श्रोत है। अरपा के भरोसे ही पूरे शहर में पानी की सप्लाई की जाती है। आज पूरे शहर में कुल 95 मिलियन लीटर पानी की खपत रोज होती है। इसके बावजूद 55 मिलियन लीटर पानी की सप्लाई हो पाती है, जबकि शेष 45 मिलियन लीटर पानी अरपा से लोग सीधे निकाल रहे है। निकट भविष्य में पानी को लेकर बहुत दिक्कत होने की बात कही जा रही है।
बिलासपुर जिले में पानी को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारी चिंतित नजर आते है। निकट भविष्य में पानी को लेकर बहुत दिक्कत होने की बात कही जा रही है। आज पूरे जिले के शहरी क्षेत्र में नल के माध्यम से पानी की सप्लाई बिरकोना में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से की जाती है। इस प्लांट में पानी की सप्लाई 45 से 55 मिलियन लीटर तक ही हो पाती है। उसके बाद शेष के घरों में बोर है, जिनके माध्यम से वे स्वयं पानी को निकाल रहे है। ये पानी सीधे अरपा नदी का जल है, जिसे लोगो के द्वारा निकाला जाता है। ये नदी ही शहर की असली पहचान है। जिसके भरोसे में लोग आज पानी को पी रहे है और अपनी तमाम जरूरतों को पूरा करते है। आज अरपा का पानी खाली होने की कगार में आता हुआ दिख रहा है। आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री धनंजय ने इसको लेके चिन्ता जाहिर की और कहा कि राम तेरी अरपा खाली हो गई है, लोगो को पानी पिलाते पिलाते। उन्होंने बिलासपुर में पानी सप्लाई को लेके चिन्ता जाहिर की है। शहर में पानी की खपत आवश्यक से अधिक हो गई है। इसलिए तो कहा गया है कि जल ही जीवन है, इसे संजोए रखना चाहिए, व्यर्थ ना बहाए।
0 शहर में दो सिंकलीग वेल

बरसात के दिनों में जो पानी बादल से गिरता है, वह सीधे जमीन में समा जाता है। इसको सिंकलीग वेल कहते है। बिलासपुर में ऐसे दो सिंकलीग वेल लोफंडी और दयालबंद में बनाए गए है, जहां से बरसात का पानी सीधे जमीन में समा जाता है। ऐसे ही दो और सिंकलीग वेल बनाएं जाने की बात विभाग के कार्यपालन अभियंता ने की है, जिसे मंगला क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इससे इस क्षेत्र में भी पानी कमी नहीं होगी और लोगो को जरूरत के हिसाब से पानी मिल सकेगा। इससे पानी की बर्बादी भी नहीं होगी और आसानी से लोगो के घरों में पानी सप्लाई हो सकेगा। आज आधे लोग अरपा का पानी सीधे बोर के माध्यम से निकाल रहे है।
0 जमीन से 40 मीटर में पानी
आज शहर में 0 – 40 मीटर की खुदाई करने में ही लोगो को पानी मिल जाता है। अर्थात 120 फिट की खुदाई में पानी ही पानी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अनुसार 40 – 200 मीटर में पानी रहता है। इतना खुदाई करने पर यदि पानी नहीं मिलता है, तो आप कितना भी खुदाई कर ले पानी नहीं मिलेगा। इसके बाद के खुदाई में पूरा पत्थर ही मिलेगा। आज अरपा का पानी पूरे बिलासपुर को जिंदा रखा है। साल 2025 में पानी को लेकर बहुत चिंता की गई थी। कलेक्टर ने बोर खुदाई पर आपत्ति करते हुए बंद का आदेश जारी किया था। क्योंकि इस साल पानी का लेबल बहुत ही नीचे चला गया था। आज तखतपुर और बिल्हा क्षेत्र में पानी को लेकर बहुत दिक्कत है, ये सेम क्रिटिकल ब्लॉक के क्षेत्र है।
0 नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर अरपा-भैंसाझार बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक वृद्धि हो सकती है। जिला प्रशासन ने आम प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने वाले लोगों से सावधानी बरतने और नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहने अपील की है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम बिलासपुर ने नागरिकों से नदी में नहीं उतरने तथा पानी के करीब अथवा असुरक्षित किनारों पर खड़े होकर विसर्जन करने से बचने का आग्रह किया है। तेज बहाव और जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से दुर्घटना की आशंका हो सकती है। बच्चों को नदी और उसके किनारों से दूर रखने अपील की गई है। नागरिकों, दुर्गोत्सव समितियों से अनुरोध किया गया है, कि वे प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतें तथा स्वयं की सुरक्षा के साथ अन्य लोगों को भी सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करें।






