👉🏻स्प्लेंडर CG 12 AK 4863 के मालिक की थाना में शिकायत
कोरबा। जिले में पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत चैतमा में दशहरा कार्यक्रम के दौरान देर रात हंगामे और मारपीट की घटना सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, CG 12 AK 4863 नंबर की स्प्लेंडर बाइक लेकर पहुंचे एक युवक पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने, पैसे और मोबाइल लूटने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है। पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसके बाद युवक अपनी स्प्लेंडर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बाइक राहुल सिंह श्याम के नाम पर बताई जा रही है।
घटना की सूचना चैतमा पुलिस चौकी में दी गई। सूचना देने वाले का दावा है कि पुलिस को जानकारी देने के दौरान युवक बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया। मामले में बाइक मालिक के नाम पर FIR दर्ज होने की बात भी कही गई है। हालांकि, घटना और FIR से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
CG 12 AK 4863 नंबर की स्प्लेंडर बाइक और उसके चालक के संबंध में जानकारी रखने वालों से सूचना देने की अपील की गई है। दावा है कि सही जानकारी देने वाले को इनाम के रूप में कुछ हजार रुपये दिए जाएंगे।






