Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAK:2.50करोड़ की मूर्ति बरामद,3 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

BREAK:2.50करोड़ की मूर्ति बरामद,3 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Admin
Last updated: 23/09/2023 11:14 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10वीं-11वीं सदी की प्राचीनतम मूर्ति ओडिसा से चुराकर ले जा रहे थे तस्कर
0 थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
रायपुर/महासमुंद। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर शेख आरिफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को दीगर प्रान्त से आने वाली अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रख कर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके तहत थाना/चौकी प्रभारी व सायबर सेल की टीम को दीगर प्रांतों से आने वाले सभी चेक पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर नजर रखी हुई थी। इसी दौरान दिनांक 23.09.2023 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की मारूति स्वीफ्ट कार क्रमांक MP 09 TB 5054 तेज रफ्तार बरगढ, ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। पुलिस पार्टी को वाहन चेकिंग करते देख वाहन को चेक पोस्ट से पहले छोडकर भागने लगे। जिसे पुलिस की टीम द्वारा दौडाकर घेराबंदी कर 03 व्यक्ति को पकडा गया। जिसमें 01 व्यक्ति मौके पर से फरार हो गया। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) बलराम यादव पिता लक्ष्मण सिंग उम्र 48 वर्ष सा. ग्राम कलौदहाला थाना लवुडिया जिला इंदौर, मध्य प्रदेश (02) सुरेन्द्र पाल पिता रामप्रसाद पाल उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड नं. 16 म.न. 122 रूवमी नगर छोटा बागडण थाना एरोड्रम जिला इंदौर, मध्य प्रदेश तथा (03) सुधीर अहीर पिता वासुदेव अहीर उम्र 18 वर्ष सा. कृष्णबाग कॉलोनी पटेल दूध डेयरी के पास विजय नगर इंदौर, मध्य प्रदेश का निवासी होना बताये। जिनसे पुलिस पार्टी को देख भागने का कारण पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर कार की तलाशी ली गई। पुलिस टीम के द्वारा वाहन के तलाशी दौरान पीछे डिक्की से 02 नग छोटा, बडा मूर्ति मिला। जिसे बाहर निकालकर देखने पर प्राचाीनकालीन मूर्ति मिला। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों के द्वारा पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करते रहे। टीम के द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर अततः टूट गये और बताया कि दिनांक 18.09.2023 को इंदौर से ओडिसा जाने के लिए निकले थे दिनांक 21.09.2023 को जिला अंगूल ओडिसा के 60-70 किमी. आगे पहुंचे जहां पर एक मंदिर था उक्त मंदिर में स्थापित छोटा, बडा 02 नग मूर्ति को चोरी कर कार के डिक्की में रखकर वापस इंदौर, मध्य प्रदेश जा रहे।पुलिस टीम के द्वारा आरोपीयों से दोनो मूर्ति को जप्त कर पुरातत्व विभाग, रायपुर को उक्त दोनो मूर्ति के संबंध में पृथक से सूचना दिया गया। पुरातत्व विभाग के द्वारा यह मूर्ति 10वीं-11वीं सदी की प्रतीत होना एवं पद्मपाणी प्रतिमा (बौध्द धर्म से संबंधित मूर्ति) होना बताया एवं मूर्ति का आकार (01) बड़ी मूर्ति की ऊंचाई 49 सेमी ,चौडाई 34 सेमी,मोटाई 13 सेमी (02) छोटा मूर्ति की ऊंचाई 10 सेमी, चौडाई 09 सेमी, मोटाई 06 सेमी होना बताया जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2,50,00,000 रूपये का होना बताये।

पुलिस की टीम के द्वारा 03 आरोपियों के पास से 02 नग छोटा, बडा पद्मपाणी प्रतिमा (बौध्द धर्म से संबंधित मूर्ति) जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मुल्य 2,50,00000 रूपये एवं 01 स्वीफ्ट डीजायर वाहन क्रमांक MP 09 TB 5054 कीमती करीबन 4,00,000 रूपये एवं 03 नग विभिन्न कंपनी के मोबाईल कुल जुमला कीमती 2,54,00,000 रूपये जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 41(1+4) जा.फौ., 379 भादवि के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा फरार आरोपी हासीम खान पिता सलीम खान की पतासाजी की जा रही है।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा, साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, प्रआर. जितेन्द्र कुमार आर. संदीप भोई, हेमन्त नायक, जैकी प्रधान, शुसान्त बेहरा, बिरेन्द्र बाघ, बिरेन्द्र कर, रोहित सिदार, जिवर्धन बरिहा, बसंत कुमार, मनोहर साहू, डिग्री मेहेर, यश ठाकुर के द्वारा की गई।

- Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की कोरबा शाखा का उद्घाटन
                Next Article राजस्व मंत्री ने मौवार समाज को दी सामुदायिक भवन की सौगात
                KORBA BREAK:हॉस्टल की 5 छात्राओं ने पी लिया फिनाईल,यह थी वजह….
                30/03/2026
                खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
                30/03/2026
                KORBA BREAK:कथा में कडुवाहट! अमरजीत-बसंत अग्रवाल भिड़े
                30/03/2026
                छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की सामान्य सभा और चुनाव 12 अप्रैल को
                29/03/2026
                भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन
                29/03/2026
                अपराध की विवेचना में निरीक्षण, साक्ष्य और जप्ती का महत्व
                29/03/2026
                KORBA:छत्रावास में रसोईया का आतंक,छात्र को टंगिया मारा
                29/03/2026
                KORBA:दिव्य कथा/दरबार में सावधान रहें-सतर्क रहें,अपराधी सक्रिय
                29/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?