Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक जुनून-बढ़ता कारवाँ और ऐतिहासिक शोभायात्रा की चौतरफा गूँज
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

एक जुनून-बढ़ता कारवाँ और ऐतिहासिक शोभायात्रा की चौतरफा गूँज

Admin
Last updated: 20/03/2026 11:13 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

🚩 हिन्दू क्रांति सेना का लगातार 11 वां वर्ष भव्य आयोजन

कोरबा। जिंदगी में घटने वाला कोई एक घटनाक्रम मन-मस्तिष्क पर कुछ इस तरह व्यापक प्रभाव छोड़ जाता है कि इससे सामना करने वाला एक जुनून मन में पाल बैठता है। आज से करीब 12 साल पहले कुछ ऐसे ही घटे सोशल मीडिया के एक घटनाक्रम ने उस समय के युवा लॉ स्टूडेंट राहुल चौधरी के मन में अपने धर्म और हिंदुत्व के प्रति ऐसी छाप छोड़ी कि उसने एक दृढ़ निश्चय कर लिया। हिंदू धर्म से जुड़े तमाम लोगों को जागरुक करते हुए एकजुट करना है, जागरूकता ऐसी हो कि कहीं से कोई आवाज निकले तो लोग अपने धर्म, अपने आराध्य की आस्था, श्री राम-श्री हनुमान के प्रति अगाध स्नेह और भक्ति से ओत-प्रोत होकर साथ चल पड़ें..।

- Advertisement -

      कुछ ऐसे ही जुनून के साथ वर्ष 2016 में एक छोटे किंतु महत्वपूर्ण और कोरबा में पहली बार हिंदू नव वर्ष के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हिंदू क्रांति सेना के बैनर तले यह पहला आयोजन था जिसकी भव्यता देखते ही बनती थी क्योंकि इससे पहले इस तरह का कोई बड़ा आयोजन जिले व शहर में नहीं हुआ था,जहां एक साथ हजारों लोग शामिल हों। पहले वर्ष का आयोजन चुनौतियों भरा था लेकिन हनुमत कृपा से सब कुछ सफल हो गया। इसके बाद तो हिंदू क्रांति सेना से जुड़े प्रमुख लोगों के साथ-साथ तन-मन से सहयोग करने वाले लोगों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार 10 वर्षों से यह आयोजन हो रहा है। बीते वर्षों में कुछ कठिनाईयां और रुकावटें जरूर आई लेकिन जहां चाह होती है वहां राह निकल ही जाती है। दृढ़ निश्चय ने अपने कदम नहीं डगमगाए। जिन्होंने साथ छोड़ा, वह साथ छोड़ गए लेकिन उनकी जगह कई गुना लोगों ने ली और यह कारवां चलता रहा।
      इस आयोजन की प्रसिद्ध पूरे प्रदेश में तो होती ही है लेकिन इस वर्ष यह आयोजन 11 वर्ष में प्रवेश करने के साथ देश के अनेक प्रांतवासियों के दिलों में भी प्रवेश कर गया। 19 मार्च को हिन्दू नव वर्ष के स्वागत में ऐसा ऐतिहासिक अभूतपूर्व आयोजन हुआ जिसकी गूंज चौतरफा होने लगी है। सोशल मीडिया का कोई प्लेटफॉर्म अछूता नहीं है।
      11 वें वर्ष का यह आयोजन अपने आप में काफी ऐतिहासिक हो गया है। लगभग 55 से 60 अलग-अलग तरह की झांकियां, जीवंत झांकियां, नृत्य कलाओं का प्रदर्शन करते हुए झांकियां, डीजे धुमाल, लोक परंपरागत करमा नर्तक दलों, राउत नाचा पार्टी से लेकर अन्य तरह की झांकियां के साथ-साथ अफ्रीकन बैण्ड, उड़ीसा का प्रमुख नगाड़ा बैण्ड, पंजाब से बुलाए खालसा बैण्ड, नागपुर महाराष्ट्र की मंडली से लेकर लोक परंपराओं पर आधारित भाव-भंगिमाओं के साथ केरल-तमिलनाडु के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, उज्जैन के महाकाल का दरबार और डमरू वादन, मां काली के रौद्र रूप के साथ विशालकाय शेर पर सवार मां दुर्गा की झांकी, भगवान श्री राम का मनोहारी चित्रण, हनुमान जी की विशाल जीवंत झांकी, नरसिम्हा जी की, झांकी राधा कृष्ण के प्रेम पर आधारित नृत्य नाटिका जैसे तमाम प्रदर्शन को देखकर हर वर्ग के लोग भाव विभोर तथा विशालता को देखकर आश्चर्यचकित होते रहे। यह कारवां ऐसा था जिसका एक सिरा श्री राम जानकी मंदिर सीतामढ़ी से शुरू हुआ तो बढ़ता चला गया लेकिन दूसरा छोर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। प्रथम से अंतिम तक का इंताजर ही करीब 3 घण्टे में खत्म हुआ किन्तु लोगों की नजरें थकी नहीं,उत्सुकता थी कि अब क्या दिखने वाला है…!

      लोगों ने जहां पाया,वहां से देखी शोभायात्रा

      हजारों नहीं, बल्कि लाखों की संख्या में लोग इस आयोजन से अपने आप को जोड़ने लगे। इस बार तो करीब 2 लाख का विशाल आंकड़ा अनुमानित है। यह एक ऐसा आयोजन है जिसमें ना तो किसी को आमंत्रण देने की जरूरत पड़ती है और ना ही निमंत्रण बल्कि इतना ही काफी है कि हिंदू क्रांति सेना के द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए, इसकी भव्यता और दिव्यता देखने के लिए, डीजे धमाल की धुन पर झूमने-नाचने के लिए लोगों के कदम स्वमेव आगे ही बढ़ते हैं। शाम 4 बजे से लेकर मध्य रात्रि लगभग 2 बजे तक कोरबा शहर, जिला ही नहीं बल्कि पास पड़ोस के जिले के लोग जो इसमें शामिल होने पहुंचे थे, उनकी आंखों से नींद गायब थी, पैरों से थकान गायब थी। सिर्फ और सिर्फ थी तो शोभायात्रा की मस्ती और जय श्री राम-जय हनुमान का जय घोष करते हुए भक्ति की लहर।
      🙏🏻 जताया सबके प्रति आभार 🙏🏻
      आयोजन कर्ताओं को जगह-जगह से बधाई व शुभकामनाएं मिल रही है। प्रमुख नेतृत्वकर्ता हिंदू क्रांति सेना ने इस पूरे आयोजन के लिए उन तमाम लोगों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर आयोजन में शामिल होकर अपना योगदान देकर,सहयोग प्रदान कर इसे भव्य से भव्यतम और ऐतिहासिक बनाया है। उन सभी संगठनों का भी आभार जताया है जिन्होंने स्टॉल लगाकर शामिल लोगों के लिये व्यवस्थाएं की। हिंदू क्रांति सेना ने जिला और पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया है जिनके सहयोग से यह अति विशाल आयोजन बिना किसी बाधा और व्यवधान के शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article शोक: राजगोपाल मेनन नहीं रहे,केरल में अंतिम संस्कार
                शोक: राजगोपाल मेनन नहीं रहे,केरल में अंतिम संस्कार
                20/03/2026
                छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पारित… BJP झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ करेगी सीएम और गृह मंत्री का अभिनंदन : अमित टमकोरिया
                20/03/2026
                “महापौर की पाती”:24 घण्टे में होने लगा जनसमस्याओं का निराकरण
                20/03/2026
                उपलब्धि:167.7 एमटी पर पहुंचा SECLका उत्पादन, पिछले वर्ष के कुल आंकड़े को किया पार
                20/03/2026
                20/03/2026
                20/03/2026
                नपा दीपका में भ्रष्टाचार की स्ट्रीट लाइट, 84 लाख के कार्य में व्यापक धांधली,जनहानि की आशंका
                20/03/2026
                KORBA: शोभायात्राओं में उमड़ा सैलाब,पूरा शहर झूमने में मगन,देखिए कुछ झलकियां….
                19/03/2026
                KORBA: शोभायात्राओं में उमड़ा सैलाब,पूरा शहर झूमने में मगन
                19/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?