मुम्बई। दिग्गज फ़िल्म अभिनेता नाना पाटेकर का आज गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह 5:20 बजे निधन हो गया। 75 साल के नाना पाटेकर को गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट आया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया। इसके बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मणिपाल अस्पताल के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने यह जानकारी देते हुए मौत की पुष्टि की। नाना पाटेकर का निधन की खबर फैलते ही फ़िल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी वहीं उनके प्रशंसकों में भी शोक और मायूसी का आलम है।
नाना पाटेकर बॉलीवुड के जाने- माने एक्टर थे। उन्होंने 1978 में फिल्म गमन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नाना हिंदी और मराठी सिनेमा के बड़े कलाकारों में गिने जाते थे। उन्होंने कई यादगार फिल्मों में शानदार किरदार निभाए थे।।परिंदा, प्रहार, अंगार और क्रांतिवीर उनकी चर्चित फिल्में थी। इसके अलावा तिरंगा, खामोशी और अब तक छप्पन भी काफी पसंद की गईं। इन फिल्मों के जरिए नाना ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
👉🏻3 नेशनल अवॉर्ड जीते, पद्मश्री से सम्मानित
1989 में आई फिल्म परिंदा में नाना पाटेकर ने अन्ना का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। इसके बाद 1994 में आई क्रांतिवीर के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। 1996 में फिल्म अग्निसाक्षी के लिए भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस तरह नाना पाटेकर को करियर में कुल 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले।।भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अपने लंबे फिल्मी करियर में नाना पाटेकर ने हिंदी के साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया है।






