रायपुर/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के द्वारा पंचायत प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की गई है। कोरबा के राम त्रिपाठी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। राम त्रिपाठी ने नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का आभार माना है।
इनमें प्रदेश सह-संयोजक, प्रदेश कोषाध्यक्ष,सहकोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, सहप्रभारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, सह-प्रभारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, सह-प्रभारी, लाभार्थी संपर्क प्रभारी, सहप्रभारी, व्ही.बी.जी. राम जी योजना प्रभारी, सहप्रभारी, मन की बात प्रभारी, सहप्रभारी, प्रधानमंत्री आवास प्रभारी, सहप्रभारी, सूर्य घर योजना प्रभारी,सहप्रभारी, जल संरक्षण एवं संचयन प्रभारी, सहप्रभारी, के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं।









