00 गुजराती समाज के श्रद्धालुओं ने लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
कोरबा। पावन सावन मास के शुभ अवसर पर श्री जलाराम बापा मंदिर, कोरबा में श्री जलाराम सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान पं. प्रांजल दुबे, पं. देव उपाध्याय और पं.राममूर्ति दुबे ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।
पियुष राठोड,त्रिभुवन चौहान,नंदलाल जेठवा,सुरेश चौहान,अजय यादव,लखनलाल कौशिक,कल्पेश कोटेजा,प्रितीबेन विनोद पढियार,प्रतीक भरत मकवाना,विशाल चावडा,भागेन्द्र सोनी,संजय चौहान ने यजमान स्वरूप में रुद्राभिषेक कर सपरिवार धर्मलाभ की प्राप्ति की।

इस अवसर पर श्री गुजराती समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रुद्राभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

श्री जलाराम सेवा समिति, कोरबा ने समाज के सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और उपस्थिति से यह धार्मिक आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






