👉🏻 60 फीट वजनी डम्पर गिरते वक्त पलटकर सीधा हो गया
कोरबा। एसईसीएल के कुसमुंडा परियोजना खदान में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। घटना बड़ी थी किन्तु दैवयोग से जन हानि नहीं हुई, चालक को चोटें जरूर आई हैं।
बताया गया कि 60 टन वजनी डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ऑपरेटर को चोट लगी। ऑपरेटर राघवेंद्र जब कोयला फेस में डंपिंग के लिए गया था, तब कोयला फेस से फिसल कर डम्पर नीचे जा गिरा। अनियंत्रित हो कर नीचे गिरा डम्पर पलटी होने के बाद खुद ही सीधा हो गया।






