Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छग में रिश्वतखोर पटवारी,विद्युत JE व लाईनमैन गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

छग में रिश्वतखोर पटवारी,विद्युत JE व लाईनमैन गिरफ्तार

Admin
Last updated: 25/05/2026 10:58 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर/मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जिलों में तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय कार्यालय में एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता मनीष बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को रिश्वत लेते पकड़ा। आरोप है कि दोनों ने 5 एचपी मोटर कनेक्शन देने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को 9 हजार 500 रुपये देकर कार्यालय भेजा गया। जैसे ही दोनों आरोपियों ने रकम ली, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
👉🏻बेमेतरा में पटवारी गिरफ्तार
सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बेमेतरा जिले में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ACB अधिकारियों के मुताबिक, प्रार्थी नरोत्तम साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी जमीन के बटांकन और खाता विभाजन के कार्य के बदले पटवारी द्वारा 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने के लिए ACB से संपर्क किया। शिकायत का सत्यापन करने पर मामला सही पाया गया। जांच के दौरान आरोपी पटवारी ने मोलभाव के बाद पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लेने पर सहमति जताई। इसके बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।सोमवार को जैसे ही प्रार्थी ने आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपये दिए, ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद की। ACB ने आरोपी पटवारी ओमकार सोनवानी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -
            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article Lakhan Lal Dewangan Lays Foundation Stone for Drain Construction from BALCO Cooling Tower to Risda Bridge
            Lakhan Lal Dewangan Lays Foundation Stone for Drain Construction from BALCO Cooling Tower to Risda Bridge
            25/05/2026
            BALCO कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक नाली निर्माण का मंत्री लखन लाल ने किया शिलान्यास
            25/05/2026
            KORBA BREAK: गबन पर जेल भेजे गए पूर्व सरपंच,सचिव व ठेकेदार
            25/05/2026
            KORBA DEO सरकार से ऊपर,तबादला के बाद भी ABEO को रोका,नए को नहीं करने दे रहे कामकाज
            25/05/2026
            KORBA:खनिज के चोरों पर शिकंजा, नाम उजागर नहीं,5 चैन माउंटेन, 5 हाईवा, 5 ट्रैक्टर व 1 टीपर जप्त
            25/05/2026
            मो. इमरान के नेतृत्व में टी.एस. बाबा का भव्य स्वागत
            25/05/2026
            KORBA में AC को Z प्लस सुरक्षा! ताला तो लगा रहे-अब करंट छोड़ने की सोचने लगे पीड़ित व्यापारी
            24/05/2026
            KORBA:ट्रांसफार्मर खराब,ग्राम बोइदा अंधेरे में डूबा
            24/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?