कोरबा। अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ जिला संघ कोरबा का चुनाव 6 जुलाई 2025 दिन रविवार को ए के गुरुकुल में होगा। सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच नाम वापसी के बाद दोपहर 12 से 3 बजे तक मतदान होगा। शाम 4 बजे से मतगणना बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कोरबा जिला में पहली बार वोटिंग माध्यम से चुनाव हो रहे हैं जिनमें कोरबा जिला के समस्त पंजीकृत अशासकीय विद्यालय के संचालक, विद्यालय संचालक एवं प्राचार्य को वोट देने का अधिकार दिया गया है जिसके तहत प्रत्येक विद्यालय से दो-दो वोट अध्यक्ष और सचिव के लिए डाला जाएगा। अध्यक्ष पद हेतु तीन उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें अक्षय कुमार दुबे का चुनाव चिन्ह है पुस्तक, भौंनेंद्रा कुमार डहरवाल जिनका चुनाव चिन्ह है कलम, धरम तिवारी इनका चुनाव चिन्ह है जलता हुआ मशाल। इसी प्रकार सचिव पद हेतु तीन उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें राधेश्याम मनहर चुनाव चिन्ह लौ प्रकाशित दिया, संदीप केसरवानी चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड, शिव शंकर जायसवाल चुनाव चिन्ह कमल फूल, कोषाध्यक्ष हेतु धरमलाल तिवारी। इस प्रकार सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना-अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
चुनाव अधिकारी एस आर अमित ने सभी विद्यालय प्रबंधक एवं प्राचार्यो से निवेदन किया है कि अपना मताधिकार का प्रयोग करने हेतु ए के गुरुकुल कोरबा निहारिका के पास आकर अपना वोट देकर अध्यक्ष, सचिव का चुनाव के माध्यम से चयन करने में सहयोग प्रदान करें।



