Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डबल मर्डर से सहमी राजधानी,जीजा ने दो सालियों को मार डाला
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

डबल मर्डर से सहमी राजधानी,जीजा ने दो सालियों को मार डाला

Admin
Last updated: 06/05/2026 4:08 AM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
जानकारी के मुताबिक आपोलो मेडिकल स्टोर के पास एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही दो सालियों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।
मामले में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान जितेंद्र वर्मा के रूप में हुई है, जो पेशे से बाउंसर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर दोनों महिलाओं पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया है कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया। हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
    पुलिस ने मौके से दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस द्वारा पिस्तौल को भी जब्त कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनकर वे घरों से बाहर निकल आए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और पारिवारिक विवाद की असली वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना पूर्व नियोजित थी या अचानक हुए विवाद का परिणाम। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिल सके।

    - Advertisement -
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article CG CRIME: तलवार से हमला कर एक करोड़ की लूट
              Next Article शोक: विज्जू (विजय) लाम्बा नहीं रहे,आज अंत्येष्टि
              KORBA:बुड़बुड़ खदान में मारपीट,अपराध दर्ज
              13/05/2026
              KORBA:चर्चा में BJP की कोर कमेटी, कई वरिष्ठ और जमीनी नेता बाहर
              13/05/2026
              KORBA:कांग्रेस नेता पुरायणे पर FIR,राशन दुकान दिलाने पैसा लिया, वापस मांगने पर सिर फोड़ा
              13/05/2026
              KORBA:चालक को नग्न कर कमरे में बर्बरता, मालिक व 5 साथियों पर जुर्म दर्ज
              13/05/2026
              KORBA:​कचरा दिखाकर सोना लुटाया? 282 करोड़ के राजस्व की क्या सुनियोजित डकैती….?
              12/05/2026
              KORBA:वॉच टावर 4-मजदूर दर्द में,अधिकारी मौज में,श्रम मंत्री का गृह जिला
              12/05/2026
              KORBA:हाईवे पर घातक रूप से खड़े 07 ट्रेलरों पर कार्यवाही
              12/05/2026
              KORBA:नहर किनारे टूटी सुरक्षा दीवार, लक्ष्मण वन तालाब बदहाल
              12/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?