रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादला से कोरबा कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को सरगुजा कलेक्टर पदस्थ किया गया है। वहीं,उनके स्थान पर कुणाल दुदावत कोरबा कलेक्टर होंगे।






