कोरबा। कोरबा सतनामी कल्याण समिति कोरबा के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष पुष्कर आदिले, पूर्व छात्र नेता उत्तम आदिले की माता श्रीमती बुटकी बाई उम्र लगभग 94 वर्ष का आज 5 जुलाई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं।
श्रीमती बुटकी बाई अपने पीछे पुत्र पुष्कर आदिले, कामता आदिले, उत्तम आदिले,स्वर्गीय हरप्रसाद आदिले का भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। कोरबा सतनामी कल्याण समिति के कार्यकारिणी सदस्य रिंकू आदिले एवं आकाश आदिले की वे दादी थीं।
उनका अंतिम दर्शन बाद अंतिम यात्रा आदिले चौक स्थित निवास से प्रारंभ हुई व दुरपा रोड पुरानी बस्ती स्थित सामाजिक मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
शोक: बुटकी बाई आदिले का निधन,दी गई अंतिम विदाई







