कोरबा। समाज को हमेशा एक करने, आगे बढ़ने और विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाले हर दिल अजीज प्राचार्य जी पी लहरे के निधन से शोक व्याप्त है। कोरबा जिले के ग्राम पंचायत उतरदा हाई स्कूल में सेवारत श्री लहरे का 16 मई 2026 की रात्रि हृदय घात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन को उनके शिष्यों सहित सहकर्मियों व क्षेत्रवासियों ने अपूरणीय क्षति बताया है। शुभचिंतकों ने कहा है कि ऐसे शिक्षक का असमय चला जाना बहुत ही दुखद है।





