0 नई कार्यकारिणी में प्रकाश प्रदेशाध्यक्ष,कमल-दीपक प्रदेश उपाध्यक्ष,ये सभी निर्विरोध निर्वाचित….
0 छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का हुआ प्रथम चुनाव
कोरबा/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के कार्य को गति प्रदान करने एवं संगठन का विस्तार करने के लिए 12 अप्रैल को मंगल भवन पाली में निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
संगठन में 2 वर्ष पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी का यह प्रथम चुनाव निर्वाचन अधिकारी के समक्ष संपन्न कराया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल साखरे एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सृष्टि सिंह के मार्गदर्शन में दावेदारी हेतु नामांकन फार्म भरवाया गया। प्रदेशाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने ही फार्म भरा इसलिए मतदान कराने की आवश्कता नहीं पड़ी, सभी दावेदार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष की कमान प्रकाश अग्रवाल को मिली। प्रदेश महासचिव- भूपेंद्र प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष – राजेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष – कमल वैष्णव, दीपक शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष – प्रतीक मिश्रा, प्रदेश संगठन सचिव – बलराम कुमार, फिरत दास महंत, प्रदेश सह सचिव – अनिल श्रीवास निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों को निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने शुभकामनाएं देते हुवे कहा कि इस संगठन को आगे बढ़ाने हेतु सभी सदस्य मिलकर सामूहिक प्रयास करें।
संगठन के संरक्षक शंकर पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे संगठन को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और लगातार इसके लिए प्रयास हो रहा है। प्रांतीय संरक्षक ने कहा कि पत्रकार संगठन का उद्देश्य होता है कि वे पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, उनके अधिकार के लिए काम करें। हमारा संगठन पत्रकारों को पेंशन, एवं स्वास्थ्य बीमा के लिए लगातार प्रयासरत हैं। छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया गया जिसमें संशोधन की आवश्यकता है, इसके लिए सभी संगठन मिलकर प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में संघ के माध्यम से पत्रकारों के हित के हरसंभव प्रयास व कार्य किया जाएगा।







