बिलासपुर। नकली सोना को असली सोना बताकर दुकान में बदली कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे नकली सोने की टाप्स एवं अंगूठी को जप्त किया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 11.04.26 को प्रार्थी जलेश कुमार आहिरे पिता भारत आहिरे उम्र 26 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर जो कि लीला ज्वेलर्स का मैंनेजर है, उसने रिपोर्ट दर्ज कराया। दिनांक 10.04.26 की शाम अपने दुकान में था, उसी समय एक महिला दुकान में आयी जो अपना नाम पूनम वर्मा बताकर अपने पास रखे ज्वेलरी एक जोड़ी टाप्स तथा एक अंगुठी को दिखा कर दोनों सामान 18 कैरेट सोने का है, जिसे बदली कर उसके बदले दूसरा सोने का सामान चाहिए। बोलने पर उसके सामान को हाथ में रखने पर काफी हल्का लगा एवं नकली अभास हुआ जिसे मशीन से चेक कराने पर दोनों वस्तु नकली सोना होना पाया गया। इसकी सूचना थाना सिटी कोतवाली में लीला ज्वेलर्स सदर बाजार के मैंनेजर के द्वारा दिया गया कि एक महिला के द्वारा नकली सोना को असली बता कर बदली कर धोखाधडी किया है। थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 234 / 26 धारा 318 ( 4 ), 62,112 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा टीम बनाकर तत्काल उक्त व्यक्ति हुलिया के अनुसार एवं दुकान में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आस-पास पता तलाश किया गया। सदर बाजार में अपने पति एवं बच्चे के साथ घूमते मिली जिसे थाना लाकर पूछताछ किया गया। अपने पास रखे 18के. 750 हालमार्क का नकली सोना 01 नग टाप्स वजनी 4 ग्राम 230 मिली ग्राम एवं 01 नग अंगुठी वजनी 03 ग्राम 100 मिली ग्राम को पेश किया जो कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में आरोपियों
- संजय वर्मा पिता स्व. हनुमान प्रसाद वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भूलनपुर थाना मडवाहीह जिला वाराणासी उ.प्र.
- पूनम वर्मा पति संजय वर्मा उम्र 30 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।






