👉🏻 पूर्व जिपं उपाध्यक्ष अजय-रीना जायसवाल ने अधिकाधिक उपस्थिति का आग्रह किया
कोरबा-गेवरा बस्ती। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 2 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को संगीतमयी हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भोग भंडारा का आयोजन गेवरा बस्ती हनुमान मंदिर चौक पर किया जाएगा। भागवताचार्य पंडित रमाकांत महराज के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ शाम 5:30 बजे से किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से भंडारा प्रारम्भ होगा।
यह आयोजन जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अजय जायसवाल एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना जायसवाल के द्वारा किया गया है जिसमे सभी हनुमान भक्तों से पहुंच कर हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भोग भंडारा में सम्मिलित होने आग्रह किया है।






