Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:एक क्विंटल कड़ा जप्त किया कटघोरा पुलिस ने
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:एक क्विंटल कड़ा जप्त किया कटघोरा पुलिस ने

Admin
Last updated: 11/09/2025 7:51 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान संदिग्ध व असामाजिक तत्वों के हाथों से निकलवाए गए
0 धारदार कड़ा (चूड़ा) को मारपीट में हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे लोग

- Advertisement -

    कोरबा-कटघोरा। जरा-जरा सी बात पर मारपीट कर लेने तथा कई तरह की आपराधिक वारदातों और घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन दिनों हथियार के रूप में कड़ा अर्थात हाथ में पहनने वाला चूड़ा को उपयोग में लाया जा रहा है। अक्सर इसे अपने धर्म, ज्योतिष सलाह और शौकिया तौर पर हल्का चांदी-तांबा अथवा स्टील का पहना जाता है, लेकिन वर्तमान दौर में इसका स्वरूप बड़ा होने के साथ-साथ भारी-भरकम और धारदार होने लगा है। हाथ में पहने जाने वाले भारी भरकम, धारदार और तरह-तरह की डिजाइन वाले चूड़ा का इस्तेमाल मारपीट की घटनाओं में ज्यादातर किया जा रहा है।
    जिले के थाना-चौकियों में दर्ज होने वाले मारपीट के अपराधों में ज्यादातर लाठी, डंडा व अन्य हथियारों के साथ-साथ चूड़ा का भी उपयोग करना बताया जाता है जिससे सिर में संघतिक चोट पहुंचाई जा रही है।

    - Advertisement -

    इसके मद्देनजर भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में जुटने वाली असामाजिक तत्वों की भीड़ के साथ-साथ किसी भी छोटी सी बात को लेकर उग्र हो सकने वाले युवाओं के अलावा बेवजह का चूड़ा हाथ में पहन कर चलने वाले युवाओं की धरपकड़ जरूरी हो चली है।

    कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी और उनकी टीम ने चूड़ा के माध्यम से पहुंचाए जाने वाली संघातिक चोटों और अपराध में इस्तेमाल किए जाने के मद्देनजर ऐहतियात बरती।

    0 1100 कड़े जप्त किए गए

    कल बुधवार को गणेश विसर्जन के अवसर पर एकत्र हजारों की भीड़ में शामिल असामान्य और असामाजिक तत्वों के रूप में पहचाने गए युवाओं के हाथों से भारी भरकम कड़ों को उतरवाने का अभियान चलाया गया। मारपीट की मिलती सूचनाओं पर जब पुलिस पहुंची तो हाथों में कड़े देखे गए। ऐहतियात के तौर पर ऐसे कड़े उतरवा कर जप्त किए गए। एक ही दिन में लगभग 1100 नग तरह-तरह के भारी भरकम और धारदार कड़ों की जप्ती की गई है जिनका वजन कम से कम 1 क्विंटल आंका गया है।

    0 कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

    टीआई धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन और निर्देश पर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवांछित तौर पर कड़ा पहनने वालों की पहचान करते हुए ऐसे लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी। श्री तिवारी ने नगरजनों से अपील की है कि जिन्हें अपने धर्म और मत अनुसार कड़ा पहनना जरूरी है, वे इसे धारण कर सकते हैं लेकिन इसका किसी भी तरह से हथियार के रूप में इस्तेमाल न करें। वहीं असामाजिक तत्वों, युवाओं को विशेष चेतावनी दी गई है कि वे शौकिया तौर पर सामान्य कड़ा पहनें लेकिन इस तरह के भारी भरकम और धारदार कड़ा पहनने पर जप्ती के साथ-साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यवसाईयों से भी अपील की है कि वे इस तरह के भारी भरकम धारदार कड़ों को बेचने से परहेज करें, जिनका इस्तेमाल अक्सर मारपीट और अन्य तरह के अपराधों में हो रहा है व इनसे संघातिक चोटें पहुंचाई जा रही है।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article हरदी बाजार में ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने CCTV कैमरा की स्थापना
            Next Article प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाः बचत, सुविधा और स्वच्छ ऊर्जा का संगम
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?