कोरबा। भारतमाला और इससे जुड़ा मुआवजा घोटाला इस समय प्रदेश की सुर्खियां बना हुआ है। इस सिलसिले में प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिल रही है कि कोरबा में भी ईडी की एक टीम ने दस्तक दी है। यह टीम भारतमाला का निर्माण और मुआवजा घोटाला से जुड़े दस्तावेजों और इससे संबंधित लोगों की पड़ताल करने पहुंची हुई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस टीम ने कहां-कहां दबिश दी है और कौन-कौन इसके रडार में है? लेकिन, कोरबा जिले में इस दस्तक को लेकर खलबली मची हुई है। हर कोई यह जानने को आतुर नजर आ रहा है कि आखिर टीम ने किसके यहां छापा मारा है, भारतमाला/मुआवजा घोटाला के तार कोरबा जिले में किस-किस से जुड़े हुए हैं…?
KORAB BREAK: ED की दस्तक,भारतमाला से जुड़ा मामला





