👉🏻 ग्राम बसीबार के उपसरपंच देवेन्द्र व साथियों ने दी बधाई
कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत बसीबार के वरिष्ठ नागरिक किसान धरम सिंह कंवर के पुत्र अजय कुमार कंवर का GD CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में सफल चयन हुआ है। चयन एवं प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम गृह ग्राम आगमन पर युवा साथियों द्वारा अजय का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
गांव के लिए इस गौरवपूर्ण अवसर पर देवेंद्र यादव उपसरपंच ग्राम पंचायत बसीबार, मोहपाल कंवर, कलेश सिंह कंवर,दिलीप कंवर, किशन सिंह, देवाशीष कंवर, भानु कंवर,देवेंद्र सिंह समस्त ग्रामवासियों एवं युवाओं ने पुष्पमाला पहनाकर और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। उपसरपंच देवेन्द्र यादव ने कहा है कि अजय कंवर की यह उपलब्धि पूरे ग्राम पंचायत बसीबार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर सफलता की कामना करते हैं। आपकी सफलता पूरे गांव का गौरव है।








