कोरबा। युवा होस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YHAI) की कोरबा इकाई, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा 25 जुलाई को वरिष्ठ कृषि कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आम, अमरूद, जामुन एवं लक्ष्मी तरु के लगभग 20 पौधे लगाए गए। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य को बढ़ावा देना था। नवरोपित पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए, ताकि उनका स्वस्थ विकास सुनिश्चित हो सके।
राज्य चेयरमैन श्री संदीप सेठ ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 20 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन इकाई कोषाध्यक्ष पी. एल. मिरेंद्र द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ए. वाई. तोमर, भूपेंद्र राजपूत, डॉ. सुनील सेठ, एन. वी. विजेश, श्रीमती कल्पना सेठ, श्रीमती नविता तोमर, सुश्री रितिका सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को जलपान वितरण के साथ हुआ, जिससे सामुदायिक सहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति YHAI की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।
युवा होस्टल एसो. ने किया पौधारोपण








