कोरबा। श्री हनुमंत कथा से सनातन की बयार बहाने कोरबा आए बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा के चौथे दिवस रात लगभग 9 बजे अपना घर सेवा आश्रम के लोगों को कृतार्थ किया।

अपना घर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत तिलक वंदन और आरती के साथ प्रभजोत मुखर्जी ने किया। इसके पश्चात सेवा आश्रम से जुड़े लोगों ने भी उनकी अगुवानी की।

धीरेंद्र शास्त्री अपना घर सेवा आश्रम में रह रहे मानसिक रूप से कमजोर और अनाथ बच्चों की सेवा के कार्य को सराहते हुए राणा मुखर्जी और उनके धर्मपत्नी के सेवा की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि जो कार्य किया जा रहा है उसका प्रतिफल अवश्य प्राप्त होता है। जो कुछ भी हो रहा है वह सब ईश्वर की कृपा है उसकी मर्जी है।
उन्होंने अपना घर सेवा आश्रम के प्रगति की मंगल कामना करते हुए सबको आशीर्वचन प्रदान किया।

इस अवसर पर राणा मुखर्जी – प्रभजोत मुखर्जी व परिवार से जुड़े डॉ. प्रिंस जैन, पी के दत्ता, अमरजीत सिंह, शैलेन्द्र कुमार, अविनाश दुबे,रिषभ शुक्ला, शीला सिंह, राजश्री अय्यर, विनीता सहित समस्त अपना घर आश्रम परिवार के सदस्य व दान दाता उपस्थित रहे।







