Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:आधी रात आरक्षकों ने वसूले 30 हजार,बिगड़ रही आदत
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:आधी रात आरक्षकों ने वसूले 30 हजार,बिगड़ रही आदत

Admin
Last updated: 02/06/2026 10:26 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

👉🏻 पाली थाना क्ष्रेत्र का मामला, उरगा थाना के भी एक आरक्षक की चर्चा जोरों पर

- Advertisement -

    कोरबा। जिले के कुछ प्रमुख थानों में थानेदार के नाक के नीचे से उनके आरक्षक अवैध वसूली का गुल खिला रहे हैं। इस कार्य की भनक उन तक कितनी है यह तो नहीं पता लेकिन ऐसे आरक्षकों की अवैध वसूली के कारण क्षेत्र की जनता परेशान हो चली है। इनकी करतूतों से पुलिस की छवि खराब होने के साथ-साथ विश्वास कमजोर हो रहा है।

    - Advertisement -

      जो मामला हमारी जानकारी में आया है, उसके मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नानपुलाली में सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे थाना में पदस्थ दो आरक्षक पहुंचे। यह दोनों सिविल ड्रेस में व शराब के नशे में थे और जिस वाहन से वहां तक पहुंचे वह 112 वाहन थी। यहां पर अपनी जमीन से मिट्टी की खुदाई कर रहे ग्रामीण को टारगेट में लिया, उस ग्रामीण को कार्रवाई का भय दिखाकर, डरा-चमका कर उससे 30 हजार रुपये नगद की अवैध वसूली कर ली गई। नगदी रकम के रूप में यह पैसे पीड़ित के द्वारा आरक्षक को दिए गए, इसके बाद आरक्षक वहां से चले गए। ग्रामीण को वन भूमि का पट्टा प्राप्त है, वहां से अपनी स्वयं की जेसीबी से मिट्टी खुदाई करवा कर स्वयं के ट्रैक्टर से परिवहन करते हुए अपनी निजी जमीन/खेत में डलवाने का काम कर रहा था। चूंकि उसके वाहन किराए में भी लगते हैं इसलिए उसे दिन में वक्त नहीं मिलता इसलिए शाम से अपनी जमीन पर अपनी ही जेसीबी व ट्रैक्टर से काम कर रहा था। काम करते-करते शाम से रात हो गई। वहां डायल 112 वाहन के साथ पहुंचे आरक्षक द्वय ने उससे बिना किसी मामले और कारण के ही 30 हजार की वसूली कर ली। इसकी जानकारी जब ग्रामीण ने अपने परिचितों से साझा की तो बात हम तक पहुंची। बताया जा रहा है कि इन आरक्षकों का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई मामलों में इनकी शिकायत रही है। थाना में फरियाद लेकर आने वालों के विरोधी पक्ष से मिलकर उसे ही राहत दिलाने के लिए भी इनके वसूली के मामले सुनने को मिले हैं।
      👉🏻 उरगा का एक आरक्षक,चालक और गार्ड की तिकड़ी चर्चा में

      पिछले काफी दिनों से उरगा थाना में पदस्थ एक आरक्षक की चर्चा उसके द्वारा की जा रही वसूली को लेकर जोरों पर है। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि इस आरक्षक ने वसूली की गई रकम को प्राप्त करने के लिए एक चालक और एक निजी कंपनी के गार्ड को मोहरा बना रखा है। मांगी जाने वाली राशि इन्हीं दोनों के यूपीआई में मंगाई जाती है और फिर आरक्षक उसका बंटवारा करता है। सूत्र ने बताया कि इस आरक्षक को कुछ समय के लिए कप्तान ने मौखिक निर्देश पर तैनात किया था लेकिन इसके बाद से वह यहां से जाने का नाम नहीं ले रहा है। उसके इस करतूत के कारण जो लपेटे में आते हैं, उनकी मुसीबत बढ़ रही है। सूत्र यह भी बताता है कि जिले से अवैध कबाड़ लेकर निकलने वाले वाहनों को थाना क्षेत्र की सीमा से पार कराने में इनकी भूमिका अहम रहती आई है।
      👉🏻मैदानी अमले पर सख्त करनी होगी निगरानी
      जिले के कई थाना क्षेत्र में होने वाली अवैधानिक गतिविधियों जुआ, सट्टा, अवैध शराब,अवैध गांजा, अवैध कबाड़,डीजल चोरी आदि के कार्यों में संलिप्त लोगों से मैदानी टीम में शामिल कुछ पुलिसकर्मियों की सांठगांठ रहती है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करने की लालसा रखने वाले ऐसे कुछ कर्मी अपनी वर्दी से दगा करने के साथ-साथ महकमे का नाम भी बदनाम कर रहे हैं। अपने ही महकमे के लोगों के बीच शामिल ऐसे चंद और पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन पर सख्ती बरतने की आवश्यकता है। हालांकि, व्यावहारिक दृष्टिकोण से थानेदारों के लिए ऐसा सब करना संभव नहीं हो पाता। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि कई मामलों में ऐसे पुलिसकर्मी अपने ही थानेदार के लिए उच्च अधिकारी को भी गुमराह करने से नहीं चूकते।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA:10 हजार का ईनामी नवीन कश्यप सहित पुरूषोत्तम, सब्बीर गिरफ्तार
              KORBA:10 हजार का ईनामी नवीन कश्यप सहित पुरूषोत्तम, सब्बीर गिरफ्तार
              02/06/2026
              प्रशासन के झूठे आश्वासन, सर्वमंगला क्षेत्र के ग्रामीण 5 जून को सुशासन तिहार का करेंगे विरोध, कलेक्टर व निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
              02/06/2026
              भक्तों ने चारधाम यात्रा कर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ के किए दर्शन
              02/06/2026
              कोरबा से चल रहा अवैध बैटरी स्क्रैप का करोबार,न कोई वैध परमिट न लायसेंस
              02/06/2026
              KORBA:भाजपा-कांग्रेस नहीं,गोंगपा पर भरोसा जताया
              02/06/2026
              कोरबा-रायपुर के मध्य सातों दिन चलेगी हसदेव एक्सप्रेस,निर्णय से राहत
              02/06/2026
              चालक की अभद्रता से भड़के खदान कर्मी, उत्पादन ठप्प किया,सख्त कार्रवाई के बाद ही माने
              02/06/2026
              KORBA BREAK:फर्जी मतदान का प्रयास पर मचा हंगामा..!
              01/06/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?