Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:निर्माण एजेंसियों को ब्लेक लिस्टेड किया जाय : उद्योग मंत्री
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:निर्माण एजेंसियों को ब्लेक लिस्टेड किया जाय : उद्योग मंत्री

Admin
Last updated: 04/05/2026 9:02 PM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

👉🏻 समय पर कार्य प्रारंभ न करने वालों पर सख्ती

- Advertisement -

    👉🏻कहा- विकास कार्यो में लापरवाही स्वीकार्य नहीं

    - Advertisement -

      कोरबा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज निगम के अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा है कि आमजन को सुविधा प्रदान करने व शहर के विकास हेतु किये जाने वाले विकास व निर्माण कार्यो में लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं होगी, अतः जो निर्माण एजेसियॉं समय पर कार्य प्रारंभ नहीं करती तथा कार्याे के प्रति उदासीनता प्रदर्शित करती है, उन्हें ब्लेक लिस्टेड किया जाए ताकि शहर का विकास कार्य प्रभावित न हों तथा आमनागरिकों की समस्याएं दूर हों, समय पर उन्हें विकास कार्यो का लाभ मिल सके। उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी विकास कार्य को करने में कोई मैदानी समस्या आती है, तो उस कार्य को सीधे निरस्त करने की कार्यवाही न करें, बल्कि स्थिति से मुझे अवगत करायें, समस्या का समाधान होगा तथा उक्त कार्य संपादित होगा।
      उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारियों व वार्ड पार्षदो की उपस्थिति में टी.पी.नगर व केारबा जोन के वार्डो के विकास कार्यो की समीक्षा की। इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व सभापति नूतन सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। टी.पी.नगर व कोरबा जोन के 18 वार्डो में वर्तमान में 175 विकास कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें कुछ कार्य पूूर्ण हो चुके हैं, कुछ प्रगति पर हैं तथा कुछ कार्य प्रारंभ कराये जाने हैं। दोनों जोन के वार्ड क्र. 01 से वार्ड क्र. 18 तक के विकास कार्यो के अंतर्गत उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभिन्न मदों के तहत किये जाने वाले सी.सी. रोड निर्माण, नाली व नाला निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, रोड डिवाईडर, आंगनबाड़ी व स्कूल भवन, अतिरिक्त कक्ष व प्रतीक्षालय, मंगल भवन, डोम निर्माण, आर.सी.सी. शेड, कलवर्ट, शौचालय, किचन शेड, स्ट्रीट लाईट आदि सहित विभिन्न विकास कार्यो की वार्डवार व विकास कार्यवार समीक्षा करते हुये उन्होने पूर्ण हो चुके कार्यो, प्रगतिरत कार्यो तथा अप्रारंभ व प्रस्तावित कार्यो की विस्तार से जानकारी ली तथा कार्यो में आवश्यक गति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना मद, वित्त आयोग मद, प्रभारी मंत्री मद, विधायक मद, मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद, राजस्व व आपदा प्रबंधन, निगम मद, एन.सी.ए.पी.मद, सी.एस.आर. मद, महापौर मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत प्रस्तावित, स्वीकृत, प्रगतिरत व पूर्ण हो चुके कार्यो की सघन रूप से समीक्षा की।
      👉🏻आमजन की समस्याओं के प्रति रहें संवेदनशील
      उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बैठक के दौरान निगम के अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि अधिकारी कर्मचारीगण आमजनता की समस्याओं के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनशील रहते हुये उनकी शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निराकरण करायें तथा आमजनता की अपेक्षाओं, उनकी मांगों व आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें। उन्हेाने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुडे़ कार्यो विशेषकर पेयजल, स्ट्रीट लाईट व साफ-सफाई आदि से संबंधित शिकायतों व समस्याओं का निर्धारित समयसीमा के अंदर निराकरण कर दिया जाए, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें।
      बिना भेदभाव के सभी वार्डो में हो विकास कार्य – बैठक के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि हमारा संकल्प है कि निगम के सभी 67 वार्डो में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराएं जाएं, वार्डो के नागरिकों की मांग व उनकी आवश्यकता को देखते हुए विकास कार्यो के प्रस्ताव तैयार हों एवं वार्डवासियों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य किए जाएं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शहर विकास के बडे़ कार्यो के साथ-साथ वार्ड व बस्तियों में सी.सी. रोड, नाली, स्ट्रीट लाईट, विद्युत विस्तार, पेयजल व्यवस्था, सार्वजनिक शेड, चबूतरा, सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुडे़ निर्माण कार्यो का संपादन उच्च प्राथमिकता के साथ कराया जाए। मंत्री श्री देवांगन ने निगम के जोन स्तर पर वार्ड पार्षदों के साथ बैठक आयोजित करने तथा वार्डवार विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा, समस्याओं व शिकायतों के निराकरण की दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
      शासकीय योजनाओं की समीक्षा – उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन आदि सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए योजनाओं की कार्यप्रगति में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने शासन की विभिन्न आर्थिक सहायता व पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों तथा उन्हें समय पर पेंशन मिल रही है या नहीं, कहीं कोई अवरोध तो नहीं है, आदि की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ पहुंचाने, विभिन्न पेंशन योजनाओें के हितग्राहियों को समय पर पेंशन प्रदान करने आदि की दिशा में पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
      ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ लोगों केा मिले, यह हमारा संकल्प – बैठक के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों से कहा कि केन्द्र, राज्य व निगम में हमारी सरकार है, अतः इसका पूरा-पूरा लाभ निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिले, इस संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के सहयोग से निगम क्षेत्र के विकास हेतु लगातार धनराशि प्राप्त हो रही है, जिसके लिए मैं उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हॅॅू। उन्होने कहा कि सहज व सरल स्वभाव रखने वाले उद्योग मंत्री श्री देवांगन क्षेत्र के विकास व निर्माण कार्यो के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं तथा कार्यो की गुणवत्ता पर उनकी विशेष नजर रहती है, अतः गुणवत्तापूर्ण कार्य करें, वार्ड के पार्षदों की बातों को गंभीरता से सुने, उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA BREAK:प्रो. तिवारी जेल भेजे गए,पत्नी दोषमुक्त
              Next Article KORBA:मंत्री-महापौर ने बांटे झालमुड़ी व लड्डू, फटाके भी फोड़े गए
              KORBA:कांग्रेस नेता पुरायणे पर FIR,राशन दुकान दिलाने पैसा लिया, वापस मांगने पर सिर फोड़ा
              13/05/2026
              KORBA:चालक को नग्न कर कमरे में बर्बरता, मालिक व 5 साथियों पर जुर्म दर्ज
              13/05/2026
              KORBA:​कचरा दिखाकर सोना लुटाया? 282 करोड़ के राजस्व की क्या सुनियोजित डकैती….?
              12/05/2026
              KORBA:वॉच टावर 4-मजदूर दर्द में,अधिकारी मौज में,श्रम मंत्री का गृह जिला
              12/05/2026
              KORBA:हाईवे पर घातक रूप से खड़े 07 ट्रेलरों पर कार्यवाही
              12/05/2026
              KORBA:नहर किनारे टूटी सुरक्षा दीवार, लक्ष्मण वन तालाब बदहाल
              12/05/2026
              KORBA:मानदेय शिक्षकों ने मांगी प्राथमिकता, कहा-स्कूलों में मिलेगा अनुभव का लाभ
              12/05/2026
              KORBA:12 अंक में खेला शिक्षक,फर्जी अंकसूची से 17 साल नौकरी,अब बर्खास्तगी की तलवार
              12/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?