कोरबा। केरल और तमिलनाडु में अपेक्षित प्रदर्शन में नाकाम किन्तु पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत का जश्न कोरबा में भी मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों, मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व् महापौर जोगेश लाम्बा, अशोक चावलानी व अन्य ने लोगों को झालमुडी के पैकेट बांटे।

लड्डू भी बांटे गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह पटाखे फोड़कर खुशी का इज़हार किया गया। पूरे जिले में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। विजय उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।







