Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:हरीश राव के हत्यारे को सुदीप को उम्रकैद
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:हरीश राव के हत्यारे को सुदीप को उम्रकैद

Admin
Last updated: 05/07/2025 9:38 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 दो साल पहले गणेश विसर्जन के दौरान किया था हत्या,दूसरे की हत्या का प्रयास
कोरबा। ढोढ़ीपारा भैंसखटाल के पास गणेश विसर्जन के दौरान चाकू मारकर हरीश राव की हत्या व एक अन्य की हत्या का प्रयास के आरोपी को उम्रकैद हुई है। प्रकरण में शासन की तरफ से लोक अभियोजक राजेन्द्र साहू ने पैरवी की।
लोक अभियोजक राजेन्द्र साहू ने बताया कि घटना दिनांक 28 सितम्बर 2023 को लगभग शाम के 6 बजे प्रार्थी राजकुमार राव के मोहल्ले में गणेश जी के विसर्जन के लिए सभी मोहल्ले के लोग बाजे-गाजे के साथ कोहड़िया फिल्टर प्लांट नहर की तरफ मूर्ति लेकर जा रहे थे। जब वे पीपरपारा कोहड़िया के स्कूल के सामने पहुंचे थे, उसी समय ढोढीपारा भैसखटाल मोहल्ले के भी लोग गणेश विसर्जन करने जा रहे थे। उनमें से एक लड़का मेन रोड के डिवाईडर के बीच में लगे पेड़-पौधों को उखाड़ रहा तब मोहल्ले के भूपेन्द्र गुप्ता एवं हरीश राव ने मना किया, तब सुदीप चौहान उर्फ दऊ ने एक धारदार चाकू लेकर भूपेन्द्र गुप्ता को जान से मार देने की नीयत से गर्दन पर हमला कर दिया तथा उसके अन्य कई साथी भी लड़ाई-झगड़ा मारपीट करने लगे। उसके बाद लड़के ने चाकू से हरीश राव के सीने में प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे हरीश राव की मौके पर मौत हो गई। भूपेन्द्र गुप्ता को गले के पास चोट आयी और यदि वह वहां से नहीं जाता, तो उसे जान से मार देते।
सीएसईबी चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना बाद प्रकरण विचारण के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया। सत्र न्यायाधीध एस. शर्मा ने
विचार करने के पश्चात् दण्डादेश पारित किया। समस्त स्थितियों पर विचारोपरांत आरोपी सुदीप चौहान को धारा 302 भा.दं.वि. में आजीवन कारावास एवं 1,000/-रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने की दशा में अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगताया जावेगा। इसी प्रकार धारा 307 भा.द.वि. अपराध में सात वर्ष के कठोर कारावास से और 2000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने की दशा में अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगताया जावेगा। धारा 25 आयुध अधिनियम में अभियुक्त को एक वर्ष के कठोर कारावास से और 1000/- रूपये अर्थदंड से, अर्थदंड अदा न करने की दशा में अभियुक्त को दो माह का अतिरिक्त कारावास,धारा 27 आयुध अधिनियम में तीन वर्ष के कठोर कारावास और 2000/- रूपये अर्थदंड,अर्थदंड अदा न करने की दशा में अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगताया जावेगा। सभी सजाएँ एक साथ भुगताई जावेगी।
0 पीड़ित पिता को प्रतिकर दिलाने का भी आदेश
सत्र न्यायाधीश ने आदेश में यह भी कहा है कि-इस प्रकरण के प्रभावित पक्ष के रूप में मृतक के पिता राजकुमार राव रहे हैं जो आटो चालक हैं, वह निम्न मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। पुत्र की मृत्यु होने पर उसके परिवार के आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है इसलिए उसे प्रतिकर दिलाया जाना उचित होगा। इसी प्रकार आहत भूपेन्द्र को भी प्रतिकर दिलाया जाना उचित होगा। अतः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा को निर्देशित किया गया है कि वह उचित जांच के उपरांत उक्त दोनों प्रभावितों को प्रतिकर दिलाया जाना सुनिश्चित करें।

- Advertisement -
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article जिला स्तरीय अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर पासिद में कार्यक्रम आयोजित
              Next Article GPM BREAK:अधिकारी को धमकाया,जातिगत अपमान पर डॉ. श्रीयता व पति पर FIR दर्ज
              KORBA BREAK: चंद्रमणि का हत्यारा कुणाल गिरफ्तार,पत्रकार संग बलवा और डकैती में भी संलिप्तता
              15/06/2026
              KORBA:दिनदहाड़े आतंक,रज्जाक ने BJP नेता का दोनों पैर तोड़ा, मंत्री लखन पहुंचे अस्पताल
              15/06/2026
              मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों एवं धर्माचार्यों से मिले पदाधिकारी
              15/06/2026
              KORBA:सर्वाधिक मतों से जीते कमलेश यादव, प्रेस क्लब के संरक्षक निर्वाचित
              14/06/2026
              KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
              14/06/2026
              बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
              13/06/2026
              KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
              12/06/2026
              KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
              12/06/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?